Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य

जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने नियमित मीडिया ब्रीफिंग करते हुए कहा कि अभी तक जिले में कोई कोरोना पाॅजिटिव नहीं आया है। फिर भी आपात स्थिति से निबटने के लिए सभी तैयारियां की गई है।
पत्रकारों को जानकारी देते हुऐ जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि जिले के सभी नागरिकों को अपनी काॅन्टेक्ट हिस्ट्री आवश्यक रूप से मेंटेन करनी होगी। इसके लिए आदेश भी निकाला गया है। कोरोना से लड़ने के लिए काॅन्टेक्ट हिस्ट्री के संबंध में लोग जागरूक हो। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के सावधानी आवश्यक है। दूसरे जिले के लोगों का जिले में प्रवेश नहीं हो, इसके लिए लोग भी जागरूक रहे।
कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने बताया कि मुख्य सचिव द्वारा आदेश जारी कर नगरीय क्षेत्रों में घर से बाहर निकलकर पब्लिक प्लेस पर जाने पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। किसी कार्यालय में कार्मिक मास्क नहीं लगाते है तो यह सुनिश्चित करना प्रभारी अधिकारी (नियोक्ता) की जिम्मेदारी होगी। किसी भी व्यक्ति को पब्लिक प्लेस, गली, अस्पताल, कार्यालय, बाजार के लिए जाना है, व्हीकल में भी, वर्क प्लेस, वर्क साइट, कार्यालय में थ्री प्लाई या कपडे का मास्क पहनना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आदेश की अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत दंडनीय होगा। उन्होंने बताया मास्क के लिए लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। ग्रामीण क्षेत्र में भी पंचायतों एवं भामाशाहों के माध्यम से मास्क का वितरण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मास्क लगाने में परिवार एवं समाज का हित है। व्यक्ति के निजी हित के लिए प्रशासन जागरूक कर रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग भी रखे। किसी को भी खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण दिखाई देते है तो बीमारी को छिपाने की बजाय चिकित्सक को दिखाकर जांच करवाएं।

compulsory  wear mask exit home
जिला कलेक्टर पहाड़िया ने मीडिया के माध्यम से सभी का आह्वान किया कि कोरोना को हराना है तो हमें लाॅकडाउन को सुनिश्चित करना होगा। सोशल डिस्टेसिंग रखते हुए प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि जिले में चिकित्सा विभाग की 504 टीमें घर घर सर्वे का कार्य कर रही हैं।
जिला कलेक्टर ने बताया कि पड़ौस के सभी जिलों में कोरोना संक्रमित मिले है, ऐसे में सभी लोग पूरी सतर्कता बरतते हुए प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें। हमारे जिले में कोरोना को नहीं घुसने देने के लिए जिले की सीमा को सील किया हुआ है। कलेक्टर ने बताया कि किराना, दवा, दूध आदि की होम डिलीवरी को लगातार बढ़ाया जा रहा है। आवश्यकता की हर वस्तु लोगों को घर तक पहुंचे। इसके प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में किसी भी सामग्री की कोई कमी नहीं हैं।
प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कलेक्टर ने मीडिया के माध्यम से आग्रह किया कि लोगों को सही जानकारी मिले, लोग डरे नहीं, जागरूक रहें। उन्होंने पुलिस एवं मेडिकल टीमों की हौंसला अफजाई तथा लोगों को जागरूक करने की भी अपील की है। उन्होंने लोगों से इम्यूनिटी बढाने तथा मनोबल को मजबूत रखने का आग्रह किया।
कलेक्टर ने बताया कि आवश्यक रसद सामग्री की सप्लाई, सब्जी आदि का विक्रय घरों तक करवाया जा रहा है। इसलिए लोग अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकले। इमरजेंसी हो तो ही वाहन से बाहर आऐं। बिना कारण वाहन लेकर बाहर आने पर वाहन व उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार सामानों की रेट निर्धारित की गई है। कोई भी ओवरप्राइसिंग नहीं करें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने बताया कि लाॅकडाउन के चलते कोई भी गरीब, असहाय, दिहाड़ी मजदूर या अन्य कोई भूखा नहीं सोए। इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति, संस्था सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाते है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सूचना प्रसारित करने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच संबंधित से कर ली जाए। जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष दूरभाष नंबर क्रमशः 07462-220201 व सीएमएचओ कार्यालय में 07462-235011 पर है। आमजन इस नंबर पर कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी सूचना प्राप्त कर सकते हैं एवं सूचना दे सकते हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक स्तर पर 07462-222999, उपखंड स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष संचालित है। चैथ का बरवाड़ा में नियंत्रण कक्ष के लिए एसडीएम कार्यालय का फोन नंबर 07462-257001, खंडार में नियंत्रण कक्ष का नंबर 07468-241124, मलारना डूंगर में 07466-272098, बौंली में 07466-247245, सवाई माधोपुर में 07462-221555, गंगापुर 07463-234030, बामनवास में 9414424400 भी संचालित है। नियत्रंण कक्ष पर संपर्क कर आमजन कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी सूचना प्राप्त कर सकते हैं एवं सूचना दे सकते हैं।
पत्रकार वार्ता में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, सीएमएचओ, पीएमओ डाॅ. बीएल मीना ने भी जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !