नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उनका मानना है कि जगदीप धनखड़ का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। बनर्जी ने राज्य सचिवालय नबान्न में कहा कि राजनीतिक दल यह तय नहीं कर सकते कि धनखड़ ने इस्तीफा क्यों दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है।
मुझे लगता है कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सोमवार को भेजे अपने इस्तीफे में धनखड़ ने कहा कि वह स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने के लिए तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
