जयपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी जयपुर की एसआईयू इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुए श्रवण मीना प्रिंसिपल, भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सिरोही को 50 हजार रुपये रि*श्वत राशि लेते रंगे हाथों गिर*फ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी की एसआईयू इकाई को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी कॉलेज हॉस्टल मेस का ठेकेदार है।
उसके बिल पास करने की एवज में और कॉन्ट्रेक्ट को रिन्यू करने की एवज में 50 हजार रूपये रि*श्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा था। जिस पर उप महानिरीक्षक पुलिस अनिल कयाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप सारस्वत के नेतृत्व में ट्रेप कार्यवाही की गई। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
