बिहार: नीतीश कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। ये जानकारी जेडीयू के आधिकारिक एक्स अकाउंट दी गई है। वहीं बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। दिलीप जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने सम्राट चौधरी को नेता के पद पर और विजय सिन्हा को उप नेता के पद पर अपनी सहमति दी है।
आज विधायकों का प्रस्ताव आया और सभी विधायकों ने इसका समर्थन किया है। जेडीयू ने एक्स पर पोस्ट किया है कि पटना स्थित 1, अणे मार्ग में आयोजित जेडीयू विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता चुना गया। बिहार चुनाव में एनडीए ने 202 सीटों पर जीत हासिल की है। एनडीए में बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) को पांच सीटों पर जीत मिली है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
