बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में वि*द्रोह पर कार्रवाई करते हुए जेडीयू ने एक मौजूदा विधायक और दो पूर्व मंत्रियों सहित 16 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिन्हें निष्कासित किया गया है उनमें से ज्यादातर आधिकारिक एनडीए उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में उतरे हैं।
पार्टी ने निष्कासित नेताओं पर ‘पार्टी वि*रोधी गतिविधियों’ में शामिल होने और जेडीयू की विचारधारा के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। निष्कासित किए गए नेताओं में भागलपुर जिले के गोपालपुर से वर्तमान विधायक नरेंद्र नीरज उर्फ गोपाल मंडल भी शामिल हैं, जो कई विवादों से चर्चा में भी रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
