नई दिल्ली: झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में वोटिंग हो गई है। दूसरे चरण का मतदान भी हो चुका है। अब एग्जिट पोल भी आने शुरू हो गए हैं। झारखंड को लेकर सामने आए लगभग सभी एग्जिट पोल्स में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की जीत के अनुमान लगाए गए हैं।
मैटराइज़ एग्ज़िट पोल्स में एनडीए को 42-47 सीटें, जेएमएम के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 25-30 सीटें और अन्य को 1-4 सीटें मिलने के अनुमान लगाए जा रहे है।
चाणक्य स्ट्रैटजीज ने झारखंड में 45 से 50 सीटों पर एनडीए, इंडिया गठबंधन को 35-38 और अन्य को 3-5 सीटों पर बढ़त दिखाई है।
पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल्स में एनडीए को 42-48 सीटें और इंडिया गठबंधन को 16-23 सीटें मिलने के अनुमान हैं।
एक्सिस माई इंडिया ने बाकी एग्जिट पोल्स से उलट झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान लगाया है। सर्वे में इंडिया गठबंधन को 53 और एनडीए को 25 पर जीतते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) को 2 और अन्य को एक सीट दी गई है।
टाइम्स नाउ-जेवीसी ने झारखंड की 40-44 सीटों पर एनडीए, 30 से 40 सीटों पर इंडिया गठबंधन को आगे दिखाया है। वहीं अन्य को एक सीट पर बढ़त दिखाई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
