झारखंड: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन हो गया है। वह बीते कई दिनों से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। शिक्षा मंत्री के बेटे ने एक्स पर लिखा कि अत्यंत ही दुख के साथ यह बता रहा हूं कि मेरे पिताजी रामदास सोरेन जी अब हमारे बीच नहीं रहे। प्रदेश सरकार ने शिक्षा मंत्री के निधन पर प्रदेश में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
प्रदेश सरकार की तरफ से जारी अधिकारिक बयान के अनुसार झारखंड में सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी आधिकारिक समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। रामदास सोरेन के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा, अंतिम जोहार दादा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
