Friday , 6 March 2026
Breaking News

अ*वैध खनन के खिलाफ संयुक्त अभियान, पहले दिन 3 एक्सक्वेटर सहित 25 वाहन जब्त

जयपुर: अरावली पर्वतमाला क्षेत्र के 20 जिलों में अ*वैध खनन गतिविधियों के खिलाफ शुरु हुए अभियान के दौरान पहले दिन जयपुर के कालवाड़ तकसील के बावडी गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए अ*वैध खनन में लिप्त दो एक्सक्वेटर जब्त किए गए है। निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि अभियान के पहले दिन आरंभिक सूचनाओं के अनुसार दो एक्सक्वेटर के साथ ही 6 डंपर, 16 ट्रेक्टर जब्त कर संबंधित पुलिस थानों को सुपुर्द किए गए हैं। पाली में भी 7 वाहन की जब्ती की गई है।

 

Joint operation against mining in jaipur Rajasthan

 

सिरोही के दादुआ में एक जेसीबी जब्त करने की गई है। अरावली पर्वतमाला क्षेत्र के 20 जिलों में सोमवार से अ*वैध खनन गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान शुरु किया गया है। सभी 20 जिलों में अ*वैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी गई है। प्रमुख सचिव माइंस टी. रविकान्त ने बताया कि अरावली पर्वतमाला क्षेत्र के 20 जिलों के सभी जिला कलक्टरों ने टीमों का गठन कर दिया गया है। जिला कलक्टरों और खान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को क्लोज मोनेटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के पहले दिन जयपुर के कालवाड़ के बावडी में अ*वैध खनन करते दो एक्सक्वेटर जब्त किये गये हैं।

 

 

 

जयपुर के ही शिवदासपुरा में बजरी का अ*वैध परिवहन करते एक डंपर और चेजा पत्थर का अवै*ध परिवहन करते दो ट्रेक्टर ट्राली जब्त कर शिवदासपुरा के सुपुर्द की गई है। इसी तरह से जयपुर के कोटखावदा में चेजा पत्थर की दो ट्रैक्टर-ट्रॉली, फागी में भी चेजा पत्थर का अ*वैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व मोखमपुरा में बजरी का परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चेजा पत्थर का अ*वैध परिवहन करते हुए जब्त की गई है। अधीक्षण खनिज अभियंता जयपुर एनएस शक्तावत ने बताया कि सीकर में एक डंपर चेजा पत्थर का अ*वैध परिवहन करते हुए जब्त किया गया है।

 

 

 

इसी तरह से झुन्झुनू में ग्रीट का अ*वैध परिवहन करते हुए दो डंपर व दौसा में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को चेजा पत्थर का अ*वैध परिवहन करते हुए जब्त किया गया है। प्रतापगढ़ में भी अ*वैध परिवहन करते एक वाहन जब्त करने के आरंभिक समाचार है। प्राप्त सूचना के अनुसार पाली के पाली, साण्डेराव, चण्डावल में अ*वैध बजरी परिवहन करते हुए एक डंपर व 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई है। इसके साथ ही एक एफआईआर व 1.27लाख जुर्माने की वूसली की गई है। सिरोही के दोदुआ में अ*वैध खनन गतिविधियों में लिप्त एक जेसीबी जब्ती व 1 लाख 71300 का जुर्माना वसूला गया है। अभियान 20 जिलों में शुरु हो गया है और कार्रवाई की आरंभिक सूचनाएं आना शुरु हो गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !