Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पत्रकारों पर जा*नलेवा ह*मले को लेकर पत्रकारों में रोष

सवाई माधोपुर: राजस्थान के टोंक जिले के अलीगढ़ गांव में गत बुधवार को देवली उनियारा विधानसभा उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के समर्थन में सड़क मार्ग अ*वरोध कर प्रद*र्शन कर रहे नरेश मीणा के समर्थकों और उपद्र*वी भीड़ ने न्यूज कवर कर रहे न्यूज एजेंसी पीटीआई के जयपुर ब्यूरो संवाददाता अजित सिंह शेखावत और उनके कैमरामैन धर्मेंद्र पर जा*नलेवा ह*मला किया गया।
इस सुनियोजित ढंग से किए गए ह*मले में दोनों को गंभीर चोटें आई और उनके कैमरे और माइक तोड़ दिए गए। उसके पश्चात कैमरे को भी जला दिया गया।

 

 

Journalist IFWJ Deoli Uniara Tonk News 15 Nov 24

 

इस दौरान दोनों पत्रकारों को गंभीर चोटें भी आई है। जैसे तैसे दोनों घटना स्थल से कुछ दूरी पर मौजूद कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना के पास पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई। पत्रकार और कैमरामैन को घायल अवस्था में देखकर डॉ. किरोड़ी लाल ने तत्काल अपने साथ में मौजूद सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति सुनील तिलकर और राजेश गोयल की कार में दोनों को बैठाया और भीड़ से बचते हुए घटना स्थल से निकाला और उपचार के लिए सवाई माधोपुर पहुंचाया।

 

 

 

नगर परिषद सभापति और किरोडी समर्थक राजेश गोयल दोनों घायल पत्रकारों को लेकर सवाई माधोपुर पहुँचे और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। कृषि मंत्री ने निजी अस्पताल के डॉक्टर से फोन पर बात की और घायल मीडियाकर्मियों का तुरंत उपचार करने के निर्देश दिए। वही किरोडी लाल ने सीएमएचओ ओर जिला अस्पताल तथा पुलिस अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए। किरोडी लाल मीणा के निर्देश पर सीएमएचओ, पीएमओ और पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल मीडियाकर्मियों की कुशलक्षेम पूंछि। निजी अस्पताल में दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया।

 

 

 

इन दौरान स्थानीय पत्रकार और जयपुर के कई मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार भी सवाई माधोपुर पहुँचे, जहाँ घायल मीडियाकर्मियों की नाजुक हालत को देखते हुए दोनों को जयपुर रैफर करने की बात कही। जिस पर चिकित्सकों द्वारा दोनों घायलों को देर रात जयपुर के लिए रेफर कर दिया। पत्रकारों पर हुए इस निंदनीय जा*नलेवा ह*मले को लेकर जिला एवं प्रदेशभर के पत्रकारों में जबरदस्त रोष व्याप्त है।

 

 

 

आईएफडब्ल्यूजे जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा और जिला पत्रकार विकास समिति पंजी सवाई माधोपुर के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने अपने अपने संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को ई मेल के जरिए मेसेज भेजकर पत्रकारों के हम*लावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा पीड़ित पत्रकारों को उनके नष्ट किए गए उपकरणों की भर पाई करवाने तथा आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !