नई दिल्ली: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) जस्टिस बीआर गवई ने सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश के लिए जस्टिस सूर्यकांत के नाम की सिफारिश की है। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा है। अदालत से जुड़े मामलों को कवर करने वाली वेबसाइट लाइव लॉ ने यह जानकारी दी है। जस्टिस सूर्यकांत वर्तमान में सीजेआई गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर जज हैं।
उनकी नियुक्ति होने पर वह सुप्रीम कोर्ट के 53वें चीफ जस्टिस होंगे। सीजेआई बीआर गवई 23 नवंबर 2025 को रिटायर होंगे। वह भारत के 52वें सीजेआई हैं। सुप्रीम कोर्ट की परंपरा के अनुसार चीफ जस्टिस के बाद सबसे सीनियर जज के नाम की सिफारिश सीजेआई पद के लिए की जाती है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
