Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कमला हैरिस फिर लड़ सकती हैं अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव

अमेरिका: पूर्व अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि वो 2028 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने बीबीसी से कहा कि वो संभवत: एक दिन अमेरिका की राष्ट्रपति हो सकती हैं, वो पूरे विश्वास से कह सकती हैं कि एक दिन व्हाइट हाउस में जरूर किसी महिला राष्ट्रपति का प्रवेश होगा। उन्होंने कहा कि मेरी पारी अभी खत्म नहीं हुई हैं।

 

Kamala Harris may contest for US president again

 

 

मैं फिर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बन सकती हूं।पिछले साल डोनाल्ड ट्रंप से हारने के बाद हैरिस ने 2028 में राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पेश करने के बारे में मुखर होकर बात की है। उन्होंने उन सर्वेक्षणों को खारिज कर दिया, जिनमें उन्हें अगले चुनाव के लिए एक बाहरी डेमोक्रेट्स उम्मीदवार बताया गया था। उन्होंने संडे विद लॉरा कुएन्सबर्ग को दिए इंटरव्यू में अपने पूर्व प्रतिद्वंद्वी ट्रंप पर निशाना साधते हुए उन्हें अ*त्याचारी करार दिया।

 

 

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने ट्रंप के बारे में जो चेतावनियां दी थीं, वे सही साबित हुई हैं। 2024 में कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार थीं, लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें हरा दिया था। उस समय राष्ट्रपति जो बाइडन को पहले डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया था। लेकिन उम्र संबंधी दिक्कतों के बाद कमला हैरिस को नया पार्टी उम्मीदवार बनाया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !