Saturday , 7 March 2026
Breaking News

चार लोगों को नया जीवन दे गई कंवराई देवी

जयपुर: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में प्रदेश में अंगदान एवं प्रत्यारोपण के कार्य को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। गत शनिवार को प्रदेश में एक और अंगदान हुआ है। एम्स जोधपुर में एक ब्रेन डे*ड मरीज के अंग दान किये गए है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह के निर्देशन में अंगदान एवं प्रत्यारोपण के इस मानवीय कार्य को मंजिल तक पहुंचाया गया है।
Kanvarai Devi gave new life to four people in jodhpur
शुभ्रा सिंह ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश में अंगदान की मुहिम सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है और लोगों को नया जीवन मिल रहा है। जैतारण निवासी 46 वर्षीय कंवराई देवी 28 अगस्त, 2024 को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें उपचार के लिए एम्स जोधपुर के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। चिकित्सा प्रयासों के बावजूद, 30 अगस्त, 2024 को उन्हें ब्रेन डे*ड घोषित कर दिया गया था।
अस्पताल प्रशासन की समझाइश के बाद साहस और करुणा का परिचय देते हुए कंवराई देवी के परिवार ने उनके अंगों को दान करने का निर्णय लिया। परिवार से लिखित सहमति प्राप्त होने के बाद अंगदान की प्रक्रिया शुरू की गई। संभावित प्राप्तकर्ताओं में प्रत्यारोपण के लिए दानकर्ता की किडनी, लीवर और हृदय को निकाला गया। एक किडनी एम्स जोधपुर को तथा दूसरी किडनी औ र हृदय एसएमएस अस्पताल जयपुर को तथा लीवर महात्मा गाँधी अस्पताल जयपुर को आवंटित किया गया।
किडनी, लीवर और हृदय को पहले एम्स से जोधपुर एयरपोर्ट और फिर हवाई मार्ग से जयपुर भेजा गया। उसके बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर किडनी और हृदय को जयपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से एसएमएस जयपुर तथा लीवर को महात्मा गाँधी अस्पताल जयपुर भेजा गया। एसएमएस अस्पताल में वरिष्ठ प्रोफेसर सीटीवीएस डॉ. राजकुमार यादव एवं उनकी टीम ने हृदय प्रत्यारोपण तथा डॉ. शिवम प्रियदर्शी तथा डॉ. नीरज गंगवाल ने किडनी प्रत्यारोपण कर दो लोगों को नया जीवन दिया।
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉ. नमिष एन मेहता ने लीवर प्रत्यारोपण किया। ऑर्गन रिट्रीवल प्रक्रिया को एम्स जोधपुर के ऑर्गन ट्रांसप्लांट टीम द्वारा कार्यकारी निदेशक प्रो. जीडी पुरी, ट्रांसप्लांट टीम के अध्यक्ष प्रो. एएस संधू, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक झा और ट्रांस्प्लांट प्रोग्राम के नोडल ऑफिसर डॉ. शिव चरण नावरिया की देखरेख में सटीकता के साथ अंजाम दिया गया। ऑर्गन रिट्रीवल प्रक्रिया के बाद श*व को पूरे सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ परिवार को सौंप दिया गया है।
पूरी प्रक्रिया के दौरान परिवार को अपनी आध्यात्मिक मान्यताओं का पालन करने का अवसर दिया गया। कंवराई देवी के परिजनों के जीवनदान के निर्णय, चिकि​त्सा पेशेवरों के समर्पण, एसएमएस अस्पताल और एम्स प्रशासन सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से चार लोगों को जीवन का उपहार मिला।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !