कर्नाटक: कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत को शनिवार दोपहर को एक व्यक्ति ने फोन किया और खुद को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बताया। मध्य प्रदेश से आने वाले वरिष्ठ नेता गहलोत को करीब डेढ़ बजे यह फोन आया था, लेकिन बातचीत के दौरान उन्हें शक हुआ। कॉलर आईडी पर दिखा नंबर भी असली नहीं लगा क्योंकि यह नंबर प्रधान के आधिकारिक नंबर से मेल नहीं खाता था।
करीब 15 मिनट बाद उसी व्यक्ति ने दोबारा कॉल किया और खुद को धर्मेंद्र प्रधान साबित करने की कोशिश की। इसके बाद गहलोत ने सीधे प्रधान से संपर्क किया। प्रधान ने अपना नंबर बदलने की बात का खंडन किया। इस मामले में कर्नाटक की साइबर क्रा*इम पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने बीबीसी हिंदी को बताया कि हम शिकायत की जांच कर रहे हैं। यह पहचान बदलकर फ*र्जीवाड़े का मामला है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
