Sunday , 8 March 2026
Breaking News

हनी*ट्रैप को लेकर कर्नाटक के मंत्री केएन राजन्ना ने किया बड़ा दावा

कर्नाटक: कर्नाटक सरकार के एक मंत्री ने विधानसभा में एक सनसनीखेज खुलासा किया है कि सिर्फ उनका ही नहीं, बल्कि उनके अलावा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अन्य 48 मंत्रियों को भी हनी*ट्रैप की कोशिश की गई है। कॉर्पोरेशन मंत्री केएन राजन्ना ने इस मुद्दे पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जब बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने इस मामले को उठाया और इसे “खराब संस्कृति” करार दिया है। कॉपेरेशन मंत्री केएन राजन्ना ने कहा कि वह शिकायत दर्ज कराने के लिए तैयार हैं और उन्होंने गृह मंत्री जी परमेश्वर से इस मामले की जांच कराने की अपील की है।

Karnataka minister KN Rajanna News 21 March 25

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ हमारे राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर तक फैला हुआ है और इसमें अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता शामिल हैं। यह सामने आना चाहिए कि इसके पीछे निर्माता और निर्देशक कौन हैं। जनता को सच्चाई पता चलनी चाहिए। गृह मंत्री परमेश्वर ने सदन को बताया कि उन्होंने मंत्री को हनी*ट्रैप में फंसाने की कोशिश के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

गृह मंत्री परमेश्वर ने कहा कि अगर हमें सदन की गरिमा बनाए रखनी है, तो इस मामले का समाधान सही तरीके से करना होगा। अगर राजन्ना लिखित अपील देते हैं, तो मैं इस मामले में उच्च स्तरीय जांच का आदेश दूंगा। सच्चाई सामने आनी चाहिए। लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली ने इससे पहले पत्रकारों से कहा था कि यह पहली बार नहीं है जब कर्नाटक में ऐसा हुआ है। यह पिछले 20 वर्षों से हो रहा है। कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस, हर पार्टी इसका शिकार हो चुकी है।

जारकीहोली के बयान के जवाब में बीजेपी नेता सीटी रवि ने कहा कि अगर उन्होंने ऐसा बयान दिया है, तो यह सच होना चाहिए। आखिर इस हनी*ट्रैप का मास्टरमाइंड कौन है? जो आरोप लगा रहा है, वह कोई साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार का वरिष्ठ नेता है। जब उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से पूछा गया कि क्या इस मामले में कोई मंत्री शामिल है, तो उन्होंने कहा, “अगर यह सच है, तो उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !