Sunday , 8 March 2026
Breaking News

3 साल से फ*रार ठ*गी के आरोपी पति-पत्नी को दबोचा

कोटा: कोटा शहर की अंन्तपुरा थाना पुलिस ने तीन साल से फ*रार ठ*गी के आरोपी पति-पत्नी को गिर*फ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बताया की दोनों आरोपी तीन साल से फ*रार थे। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी पवन जैन और मैना देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानक्री के अनुसार हाई रिटर्न स्कीम में इन्वेस्ट का झां*सा देकर लोगों से ठ*गी करने के आरोप में पुलिस ने पति-पत्नी को गिर*फ्तार किया है।

 

 

Kota city police news 16 April 25

 

दोनों आरोपी वर्तमान में उत्तर प्रदेश में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस को आरोपी की बेटी के बेचे गए मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पति-पत्नी की लोकेशन का पता किया। दोनों की गिर*फ्तारी पर पुलिस की ओर से 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी पवन जैन (45) व मैना देवी (43) मूल रूप से सरसिया तहसील जहाजपुर भीलवाड़ा हाल निवासी लैंडमार्क सिटी कुन्हाड़ी थाना कोटा के निवासी है।

 

 

 

 

कोटा शहर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि पवन जैन केंद्रीय विद्यालय झालावाड़ में टीचर था। उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग का शौक लग गया था। उसने अपनी सैलरी लगाकर शेयर और विदेशी मुद्रा में ट्रेडिंग का काम करना शुरू कर दिया था। 5 प्रतिशत मंथली रिटर्न पर रकम ली। पवन ने ज्यादा रिटर्न के लिए अपने जानकार लोगों से 5 प्रतिशत मंथली रिटर्न पर रकम ली। पहले तो Octa Fx नाम के ब्रोकर पर Forex ट्रेडिंग की।

 

 

 

 

फिर और ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए रूस की Nord Fx कंपनी के ब्रोकर के साथ ट्रेडिंग की। जिसमें उसने लोगों से ली गई रकम ट्रेडिंग में लगाई। पवन कुछ समय तक तो लोगों को भुगतान करता रहा। बाद में कोटा, झालावाड़, बूंदी बारां, भोपाल व इंदौर के लोगों के करीब 10 करोड़ रुपए ट्रेडिंग में लगा दिए। इधर Nord Fx ब्रोकर कम्पनी ने विड्रॉल भुगतान देना बंद कर दिया। खाते है*क करने से लोगों को भुगतान नहीं मिला।

 

 

 

 

लोगों ने घर व स्कूल पर जाकर हं*गामा किया तो आरोपी परिवार सहित कोटा से फ*रार हो गया। आरोपी ने खुद व अपनी पत्नी मैना देवी के नाम से लोगों से रुपए लेकर अपने अकाउंट में ट्रांसफर किए थे। पवन जैन व उसकी पत्नी मैना देवी के खिलाफ कोटा व झालावाड़ में 5-5 मामले दर्ज है। कोटा रेंज आईजी के निर्देश पर आरोपियों की तलाश में टीम गठित की गई। लेकिन आरोपियों द्वारा अपने मोबाइल, बैंक अकाउंट बंद कर देने से कोई जानकारी नहीं मिली।

 

 

 

अगस्त 2022 में अन्नतपुरा निवासी फरियादी ने अन्नतपुरा थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि वो पवन जैन से 2018 में सम्पर्क में आया। साल 2020 में उसने हाई रिटर्न स्कीम में अच्छा मुनाफा दिलवाने का झां*सा देकर अलग अलग बार में 18 लाख रुपए का इन्वेस्ट करवाया। जब उससे रकम का तकाजा किया तो उल्टे फंसाने की ध*मकी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !