कोटा: कोटा ग्रामीण जिले की अलग-अलग थाना पुलिस ने अवै*ध मा*दक पदार्थ त*स्करी के खिलाफ कारवाई की है। पुलिस ने ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत 28 लाख रुपए का डो*डा चू*रा जब्त किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 191 किलो 886 ग्राम डो*डा चू*रा जब्त किया है।
पुलिस ने तीन त*स्करों को भी गिर*फ्तार किया है। जब्त मा*दक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 28 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि थाना बपावर कलां पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक सं*दिग्ध कार को रोका। कार चालक नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी में कार से 177 किलो 300 ग्राम डो*डा चू*रा बरामद हुआ।
पुलिस ने जोधपुर जिले के रहने वाले बंशीलाल विश्नोई और विष्णु विश्नोई को गिर*फ्तार कर कार को जब्त किया गया। इस जब्ती की कीमत करीब 26 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है। वहीं दूसरी ओर कार्रवाई करते हुए कनवास थाना पुलिस ने कोटा-झालावाड़ हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान मारुति स्विफ्ट कार की जांच की। कार से 14 किलो 586 ग्राम डो*डा चू*रा जब्त किया गया। इस मामले में पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले सुरजीत सिंह को गिर*फ्तार किया गया है। जब्त मा*दक पदार्थ की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
