Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पुलिस ने मात्र डेढ़ घंटे में ही ट्रैक्टर चोर को धर दबोचा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने मात्र डेढ़ में ही ट्रैक्टर चोरी के आरोपी को गिर*फ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के आरोपी चोर रामजीलाल पुत्र मन्ना लाल मीना निवासी कर्मापुर, रंवाजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थानाधिकारी हरलाल सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर ममता गुप्ता के निर्देशन में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व उनका शीघ्रता से खुलासा करने हेतु जिले में अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

Kotwali Police Sawai Madhopur News 17 March 25

 

 

जिसके तहत कोतवाली पुलिस सवाई माधोपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अनाज मण्डी आलनपुर से चोरी करके ले जाये गये महिन्द्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली को चोरी होने के महज डेढ़ घण्टे में ही पुलिस टीम द्वारा पीछा कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को लहसोड़ा रोड़ पर बरामद किया गया है। इस दौरान शातिर वाहन चोर रामजीलाल पुत्र मन्ना लाल मीना निवासी कर्मापुर थाना रंवाजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर बीच में ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को दूसरे लड़के को सम्भलाकर फरा*र हो गया। जिसका जंगल में पीछा कर देर रात्रि को दबोच लिया गया।

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि 15 मार्च को सांय पुलिस कन्ट्रोल रुम सवाई माधोपुर को एक ट्रैक्ट-ट्रॉली महिन्द्रा लाल रंग का जिसके आगे बगडावत लिखा हुआ था, के अनाज मण्डी आलनपुर से अज्ञात चोर द्वारा चोरी करके ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार पुलिस कन्ट्रोल रूम सवाई माधोपुर द्वारा तुरन्त ही जिले के सभी थाना चौकियों से सख्ती से नाकाबन्दी करवाई गई।

 

 

 

 

अनाज मण्डी के सामने सीसीटीवी फुटेज देखकर चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली का रुट ट्रेस कर तलाश हेतु तीन अलग-अलग टीमों का गठन कर तत्काल श्योपुर रोड़, नीमली रोड व कस्बा के आसपास तलाश हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा लहसोडा रोड़ पर पीछा कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !