Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्लॉट बेचने के नाम पर धो*खाधड़ी करने के आरोपी महेश सोनी को दबोचा 

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने प्लॉट बेचने के नाम पर धो*खाधड़ी करने के आरोपी को गिर*फ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने धो*खाधड़ी के आरोपी महेश सोनी पुत्र राधेश्याम सोनी निवासी पुराना खण्डार रोड शहर सवाई माधोपुर को गिर*फ्तार किया है। कोतवाली थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में जिले में वांछित अप*राधियों की गिर*फ्तारी और अप*राधिक प्रवृति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अभियान चलाया हुआ।

 

 

Kotwali Sawai Madhopur Police News 30 Nov 24

 

 

अभियान के तहत कोतवाली सवाई माधोपुर पुलिस के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना कोतवाली सवाई माधोपुर पर दर्ज प्रकरण में वांछित आरोपी महेश सोनी पुत्र राधेश्याम सोनी निवासी पुराना खण्डार रोड, शहर सवाई माधोपुर को गिर*फ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गत दिनांक 11 जनवरी 2024 को न्यायालय से इस्तगासा पप्पी देवी पत्नी ओमप्रकाश नायक निवासी अम्बेडकर नगर कॉलोनी मोती नगर खैरदा सवाई माधोपुर का इस आशय का प्राप्त हुआ कि आरोपी द्वारा कु*टरचित दस्तावेज बनाकर पप्पी देवी को एक प्लॉट 2 लाख 45000 हजार रुपये में बेच दिया गया।

 

 

 

आरोपी ने पप्पी देवी से पूरे रुपये प्राप्त कर लिये लेकिन उसे प्लॉट पर कब्जा नहीं दिया।  जिस पर थाना कोतवाली सवाई माधोपुर पर प्रकरण आईपीसी में दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ अप*राध प्रमाणित पाया जाने पर आरोपी की तलाश की गई। आरोपी बार-बार पुलिस को चकमा देकर फ*रार हो जाता था।आरोपी की तलाश के लिये कई बार टीम गठित कर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गई।

 

 

 

आरोपी चतुर एवं चालाक प्रवृत्ति का होने से सम्भावित स्थान पर नहीं मिलता, बार-बार अपने मोबाइल नम्बर बदल लेता था। गठित टीम तकनीकी सहायता से मानसरोवर जयपुर पहुंची, जहाँ पर आरोपी को पकडने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक रामसहाय, हैड कांस्टेबल लक्ष्मण, बलवीर और कांस्टेबल केदार शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !