Sunday , 7 June 2026
Breaking News

वायनाड की रैली में प्रियंका गांधी ने बीजेपी को घेरा

वायनाड: वायनाड लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने सांसदीय क्षेत्र में पहली जनसभा की है। आज शनिवार को प्रियंका गांधी ने केरल के निलांबुर में एक जनसभा को संबोधित किया है। उनके साथ उनके भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने कहा कि सबसे पहले, मैं आप सभी को मुझे अपना सांसद बनाने के लिए तहे दिल से धन्यवाद देती हूं।

Priyanka Gandhi Wayanad rally News 30 Nov 24

संसद में आपके प्रतिनिधि के रूप में, मैं आपकी आवाज को बुलंद करूंगी। प्रियंका ने वायनाड में कुछ दिनों पहले हुए भूस्खलन का जिक्र करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा था। प्रियंका ने कहा कि बीजेपी किसी भी सीमा का सम्मान नहीं करती है। बीजेपी के लिए जनता, नियम और लोकतंत्र कोई मायने नहीं रखते हैं। हमारी लड़ाई संविधान पर आधारित है जिससे हमारे देश का निर्माण हुआ है। वायनाड के पूर्व सांसद और लेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी जनसभा को संबोधित किया।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं मुंडक्कई और चूरलमाला भूस्खलन के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं। राहुल गांधी ने कहा कि हम सरकार पर त्रासदी के पीड़ितों की मदद के लिए दबाव बनाएंगे। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में बीजेपी और गौतम अदानी का जिक्र भी किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में, हम एक राजनीतिक विचारधारा से लड़ रहे हैं।

हम भावनाओं, संवेदनाओं, स्नेह और प्रेम की बात करते हैं, जबकि वे घृ*णा, क्रोध, विभाजन और हिं*सा को बढ़ावा देते हैं। हम लोगों की बात सुनने और विनम्रता के महत्व पर जोर देते हैं, जबकि वे अहंकारी व्यवहार करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान में कहा गया है कि सभी लोगों के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए। हालांकि, पीएम मोदी कहते हैं कि अडानी के साथ हर दूसरे भारतीय से अलग व्यवहार किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !