नेपाल: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार दोपहर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नेपाल में सोशल मीडिया पर बै*न और कथित राजनीतिक भ्रष्टाचार को लेकर राजधानी काठमांडू में ‘जेन जी’ के प्रद*र्शन में कई लोगों की मौ*त के बाद केपी शर्मा ओली आलोचना का सामना कर रहे थे। प्रद*र्शनकारियों की प्रमुख मांगों में से एक केपी शर्मा ओली का इस्तीफा भी था। अधिकारियों का कहना है कि युवाओं के आं*दोलन में व्यापक बल प्रयोग के कारण अब तक 21 लोगों की मौ*त हो चुकी है। इनमें दो मौ*तें मंगलवार को हुई हैं।
प्रधानमंत्री के तौर पर यह ओली का चौथा कार्यकाल था। सत्तारूढ़ गठबंधन में सहयोगी नेपाली कांग्रेस और नेपाली समाज पार्टी के कई मंत्रियों के सरकार से इस्तीफा देने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ओली ने इस्तीफा दे दिया है। जेन जी के वि*रोध प्रद*र्शनों में एक ही दिन के भीतर नेपाल में बड़ी संख्या में हुई मौ*तों के बाद ही केपी शर्मा ओली पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया था।
राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को भेजे अपने त्यागपत्र में ओली ने कहा कि मैंने संविधान के अनुच्छेद 77 (1) (ए) के अनुसार आज से प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, ताकि संविधान के अनुसार राजनीतिक समाधान ढूंढा जा सके और देश में उत्पन्न असामान्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए समस्याओं को हल करने के लिए आगे की पहल की जा सके।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
