Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जानकारी के अभाव में नहीं मिला पालनहार का लाभ

सरकार में समाजिक सुरक्षा की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए काफी प्रयास किये उसके बावजूद भी जमीनी स्तर पर गांव ढाणियों में पात्रता रहते हुए भी जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ उन लोगों को नही मिल पा रहा है जो समाज के अन्तिम छोर पर खड़े है, जिनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है मगर अशिक्षा भी एक कारण है। बाल संरक्षण यात्रा शुक्रवार को बागडोली पहुंची। जिला प्रशासन, बाल अधिकारिता, यूनिसेफ एवं पीसीसीआरसीएस द्वारा चलाई जा रही यात्रा का ग्राम पंचायत द्वारा स्वागत किया गया।

 

राजीव गांधी केन्द्र में सदस्यों के साथ बैठक कर सरपंच गंभीरमल गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक कर ग्राम भ्रमण की रूपरेखा तैयार की गई। यात्रा दल की घर घर दस्तक के दौरान बाल मित्र सोना बैरवा को ममता देवी बताती है कि उनका पति राजेश सैनी मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। कूआं खोदते समय मिट्टी में दबने के कारण मौत हो गई। विधवा पेंशन का लाभ तो मिलना शुरू हो गया किन्तु पात्रता रखते हुए उसके दो बच्चे अंकित 11 वर्ष और मोहित 8 वर्ष को पालनहार योजना की जानकारी नहीं होने के कारण लाभ नहीं मिल रहा था।

 

Lack of information did not get the benefit of foster care

 

यात्रा के बाल मित्रों ने पालनहार की लाभ दिलाने की कवायद प्रारम्भ की। इसी तरह बागडोली की सलमा अपने दोनों बच्चों के साथ जैसे तैसे जीवन बसर कर रही है। पति से सात वर्ष पहले अलगाव हो गया था मुकदमा चल रहा है। मगर ना तो परित्यक्ता पेंशन का लाभ मिल रहा है ना बच्चों को पालनहार का। मानसिक विकलांग सुमित्रा के ससुराल वालों ने नाता तोड़ लिया। ढाई वर्ष से अपने माता के साथ रह रही है। मां विधवा पेंशन से घर चलाती है। बाल मित्रों द्वारा बाल संरक्षण मेले में प्रमाण पत्र बनवाने की कवायद प्रारम्भ की।

 

भ्रमण के दौरान योजनाओं के 22 आवेदन आनलाईन कराने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। गुरूवार रात्रि कोलाड़ा में राउमा विद्यालय प्रांगण में आयोजित चौपाल में बाल हिंसा, बाल विवाह, बालश्रम जैसे मुददों पर भावनात्मक फिल्म डाली देखकर महिलाओं ने इसे सार्थक पहल बताया। ग्रामीण गीता देवी बताती है कि बच्चों के साथ शोषण अधिकतर उसके जानकार ही करते है। फिल्म के माध्यम से अच्छा संदेश दिया गया है। इस अवसर पर सरपंच भंवर सिंह राजावत, उप सरपंच हरिराम गुर्ज यात्रा समन्वयक कैलाश सैनी, सीताराम गर्जर, बाल मित्र सोना बैरवा, जितेन्द्र सिंह, सफिस्ता खान, राकेश वर्मा, धर्मेन्द उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !