भारत विकास परिषद शाखा मानटाउन सवाई माधोपुर की ओर से लहरिया उत्सव मनाया गया। महिला समन्वय अंजु गोयल ने बताया की भारत विकास परिषद की महिला सहभागी बहनों के द्वारा लहरिया उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और वंदे मातरम गीत के साथ किया। महिलाओं ने घूमर नृत्य भी किया किया। लहरिया उत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद आदि का आयोजन किया गया।
उत्सव के तहत महिलाओं में विशेष उत्साह दिखाई पड़ा। अंत में उत्सव का समापन भोजन के साथ हुआ। इस दौरान श्यामा रानी, दीपिका सिंह चौहान, कविता नामा, अनिता, मोना गुप्ता, सुनीता सिंघल, संध्या जोशी, संतोष अग्रवाल, सविता पांडे, कामिनी जैन, मनीषा जैन, अंजना जैन, बबीता गर्ग, मंजू गुप्ता, रूबी मथुरिया, रेखा जैन, सीमा जैन, शुभा अग्रवाल, पूजा गर्ग, मधु गोयल, शानू, रीटा, बबिता एवं दीपशिखा यादव आदि उपस्थित रहे।