Sunday , 6 September 2026
Breaking News

नाथ समाज के श्मशान विस्तार के लिए भूमि की आरक्षित

नाथ समाज के श्मशान विस्तार के लिए भूमि की आरक्षित

जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी.सिंह ने ग्राम पंचायत गंडाल की मांग एवं बामनवान तहसीलदार के प्रस्ताव व अभिशंषा के आधार पर गंडाल में स्थित खसरा नंबर 1358 किस्म सिवायचक में से 0.12 हैक्टेयर भूमि ग्राम पंचायत गंडाल को नाथ समाज के श्मशान विस्तार के लिए राजस्थान भू राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 92 के अंतर्गत वर्णित शर्ताे एवं निबन्धनों पर आरक्षित की है।
इसी प्रकार जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत फुलवाडा के सरपंच की मांग एवं बामनवास तहसीलदार के प्रस्ताव व अभिशंषा पर ग्राम जाखोलास खुर्द के खसरा नंबर 315 रकबा 11.56 हैक्टेयर में से 0.46 हैक्टेयर, खसरा नंबर 296 रकबा 8.76 हैक्टेयर किस्म चरागाह में से 0.12 हैक्टेयर यानि कुल रकबा 20.32 में से 0.58 हैक्टेयर चरागाह भूमि आबादी विस्तार हेतु राजस्थान काश्तकारी नियम 1955 के नियम 7 के अनुसार उक्त भूमि चारागाह में से कम करते हुए आबादी विस्तार एवं रास्ते के उपयोग आरक्षित की है। चारागाह की क्षतिपूर्ति के लिए जाखोलास खुर्द ग्राम के खसरा नंबर 599 रकबा 0.50 हैक्टेयर, खसरा नंबर 365 रकबा 0.08 हैक्टेयर यानि कुल रकबा 0.58 हैक्टेयर सिवायचक भूमि वर्णित शर्ताे एवं निबंधनों पर आरक्षित की है।

Land reserved expansion cremation

पूरक प्रायोगिक परीक्षा कार्यक्रम घोषित

महाविद्यालय के सभी पूरक विद्यार्थियों की पूरक प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
शहीद रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. ओ.पी. शर्मा ने बताया कि प्रारम्भिक कम्प्यूटर अनुप्रयोग की पूरक प्रायोगिक परीक्षा 17 से 19 अक्टूबर तक मोदी इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड टेक्नोलोजी, दादाबाड़ी कोटा में, बीए, बीएससी भाग प्रथम की परीक्षाऐं 17 अक्टूबर को, भाग द्वितीय की 18 अक्टूबर को तथा भाग तृतीय की 19 अक्टूबर को कोटा में ही विभिन्न महाविद्यालयों में आयोजित होंगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !