Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा करने के लिए जिला कलेक्टर डॉ. एस. पी. सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नीति आयोग के 23 बिंदुओं के आधार पर चिकित्सा सेवाओं में गुणात्मक सुधार करें और साथ ही कार्य की रिपोर्टिंग भी करें जिससे जिले की रैंकिंग में सुधार हो सके।
बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि चिकित्साकर्मी दिए गए लक्ष्यों को प्राप्ति में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करें। लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संस्थागत प्रसव के क्षेत्र में सुकार, श्यामपुरा, लोरवाडा, उदेई खुर्द खण्डीप के स्वास्थ्य केन्द्रों पर लक्ष्य के मुकाबले नगण्य डिलिवरी होने पर नाराजगी जताई और प्रभारी अधिकारी को नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि जन्म के बाद 30 मिनट में मां का दूध पिलाने, टीकाकरणए,आयरन-फोलिक एसिड की दवा देने, रक्त जांच एवं अन्य स्वास्थ्य जांच का कार्य सभी जगह किया जा रहा है, लेकिन उसे समय रहते रिपोर्ट नहीं किया जाता। चिकित्सा अधिकारी अपने चिकित्सीय दायित्वों का उत्तरदायित्व निभाने के साथ ही प्रशानिक दायित्व भी समय पर पूरे करें। जिला कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण के मामले में पीछे रहने वाले स्वास्थ्य केन्द्रों को स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। इसी तरह अच्छे प्रदर्शन के लिए केन्द्रों के कार्यों की सराहना की।

District Health Committee meeting organized sawai madhopur
जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने कार्मिकों के संबंध में भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएमएचओ ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों की सराहना की जाए तथा डिफाल्टर कार्मिकों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाए। सुरेश कुमार ने सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को ऑनलाइन उपस्थितिए निःशुल्क दवा एवं निःशुल्क जांच सुविधा बेहतर बनाने के निर्देश दिए जिससे रैंकिंग में सुधार हो सके। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को मैनेजमेंट के सिद्धांत के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने गत माह विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, परिवार कल्याण, प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य, मौसमी बीमारियां, टीबी, एएनसी चेक अप आदि की प्रगति के बारे में जानकारी दी। बैठक में मिसाल रैंकिंग में टीकाकरण, एएनसी रजिस्ट्रेशन पूर्ण टीकाकरण, चाइल्ड हेल्थ, एनसीडी, पीसीटीएस, ओपीडी, परिवार कल्याण आदि कार्यक्रमों आदि के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश सोनी, पीएमओ डॉ. के. बी. गुप्ता सहित जिला ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं पीएचसी सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !