सिक्किम: सिक्किम में रविवार देर रात जमीन धंसने से सेना के कम से कम तीन जवानों की मौ*त हो गई और छह अन्य लापता हैं। घटना मंगन जिले (उत्तरी सिक्किम) के चातेन इलाके की है। वहां सेना का एक कैंप पहाड़ी से गिरने वाले मलबे की चपेट में आ गया था। मलबे में चार जवान घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाकी जवानों की तलाश जारी है। मंगन जिले में चुंगथांग के सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर अरुण थाताल ने पत्रकारों को बताया कि लाचेन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण जमीन धंसने की वजह से सेना का एक कैंप चपेट में आ गया। तीन जवानों के श*व बरामद कर लिए गए हैं। लापता जवानों की तलाश की जा रही है। इस हा*दसे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने दु:ख जताते हुए लिखा है कि सिक्किम में सेना के कैंप में भूस्खलन के कारण हमारे जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है।
देश हमारे शहीदों और उनके परिजनों का सदैव ऋणी रहेगा। चातेन लाचेन से करीब तीन किलोमीटर दूर है। वहां अक्सर जमीन धंसने की घटनाएं होती रहती हैं। इलाके में सेना के कई कैंप हैं। सेना के मृ*त जवानों की पहचान हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मुनीश ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा के तौर पर की गई है।