Saturday , 7 March 2026
Breaking News

खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित अपात्र लाभार्थियों को अंतिम मौका

जयपुर: मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देशन में राज्य सरकार वंचित वर्गों के उत्थान के लिए  निरन्तर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाए ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। प्रदेश में सभी पात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ने के लिए आवश्यक है कि अपात्र लोगों का नाम सूची से हटाया जाए क्योंकि एक निर्धारित संख्या में लोगों को ही इस योजना में लाभान्वित किया जा सकता है।

 

Last chance for ineligible beneficiaries selected in food security scheme in rajasthan

 

 

ऐसे अपात्र लोग स्वेच्छा से अपना नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटा लें, इसके लिए खाद्य विभाग द्वारा गिव अप अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के संबंध में निर्धारित मापदण्‍ड “राजस्‍थान खाद्य सुरक्षा नियम, 2023 के अनुसार जिस परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता है या सरकारी/अर्द्धसरकारी/स्‍वायत्‍तशासी संस्‍थान में कार्मिक है या 1 लाख रूपये से अधिक वार्षिक पारिवारिक आय है या किसी सदस्‍य के पास चार पहिया वाहन हो (ट्रेक्‍टर आदि जीविकोपार्जन में प्रयुक्‍त वाहन को छोड़कर) सूची में शामिल नही हो सकता।

 

 

 

 

1 नवम्बर, 2024 से प्रारम्‍भ गिव अप अभियान में अब तक राज्य में 22 लाख 32 हजार व्‍यक्तियों ने स्‍वेच्‍छा से खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ छोड़ा है। जिससे राज्य सरकार पर वार्षिक 409.39 करोड़ राशि का वित्तीय भार कम होगा। गिव अप अभियान में राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित अपात्र लोगों को नोटिस जारी किये गये हैं, जिनसे वसूली की कार्यवाही शीघ्र की जायेगी। खाद्य विभाग द्वारा गिव अप अभियान के तहत प्रदेश में अब प्रत्‍येक उचित मूल्‍य की दुकान पर खाद्य विभाग के जिला रसद अधिकारी, प्रवर्तन अधिकारी एवं प्रवर्तन निरीक्षकगण औचक निरीक्षण करने के साथ ही खाद्य सुरक्षा में चयनित अपात्र लोगों को नोटिस भी जारी करेंगे, साथ ही खाद्य विभाग द्वारा शीघ्र ही परिवहन विभाग से चार पहिया वाहन स्‍वामी का डेटा संकलित कर खाद्य सुरक्षा में चयनित अपात्र लोगों को नोटिस जारी कर वसूली की कार्यवाही की जायेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !