Saturday , 24 October 2026
Breaking News

साइबर अपराध व उनकी रोकथाम पर व्याख्यान हुआ आयोजित

“साइबर अपराध व उनकी रोकथाम पर व्याख्यान हुआ आयोजित”

शहीद कैप्टन रिपुदममन सिंह राजकीय महाविद्यालय, सवाई माधोपुर में महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत “साइबर अपराध व उनकी रोकथाम” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस मुख्यालय के साइबर शाखा विशेषज्ञ महेन्द्र खटीक ने इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर प्रशान्त राव द्वारा सोशल मिडिया एवं उनमें सम्भावित खतरों से बचाव की जानकारी दी गई।

Lecture organized cyber crime  prevention sawai madhopur pg college

महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. ओ. पी. शर्मा द्वारा छात्राओं सोशल मिडिया के सद्उपयोग के सन्दर्भ में जानकारी दी गई। महेन्द्र जी द्वारा सवाई माधोपुर में हो रहे साइबर अपराधों के बारे में छात्राओं को सचेत करते हुए मोबाइल फोन के सुरक्षित उपयोग के बारे में सलाह दी गई। उन्होंने एटीएम कार्ड, फेसबुक तथा अन्य सोशल नेटवर्क एप्स के सुरक्षित उपयोग व प्राइवेसी सावधानियों के बारे में भी बताया तथा ऑनलाइन बैंकिंग व फोन पर फर्जी मैसेज के बारे में सावधानियां बतायी। राव द्वारा टिवटर, फेसबुक व्हाट्सअप के सुरक्षित उपयोग के बारे में बताया। प्राचार्य महोदय ने सोशल मिटिया के सकारात्मक उपयोग के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। अन्त में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ. पांचाली शर्मा ने उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

“निबंध व क्विज प्रतियोगिता का  किया आयोजन”

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय पी जी महाविद्यालय सवाई माधोपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाईयों के तत्वावधान में महाविद्यालय में महात्मा गांधी के 150 वें जयन्ती वर्ष के कार्यक्रमों की श्रंखला में आज “भारतीय संविधान की प्रस्तावना लोकतंत्र का प्रतिबिम्ब है” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन और “भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन (1857-1947)” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चारों इकाईयों के स्वयं सेवकों की पाँच टीमों ने भाग लिया।

Essay quiz competition organized in Sawai Madhopur PG College

क्विज प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में डाॅ. गुंजिका दुबे, डाॅ. दीपक शर्मा व डाॅ. सोमेश कुमार सिंह शामिल रहें। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकाश बैरवा व विशाल कुमार की टीम ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में एनएसएस अधिकारी प्रो. मीठालाल मीना, प्रो. प्रेम सोनवाल व प्रो. शकील अहमद ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शाहिद जैदी ने बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय में कल “महात्मा अतीत ही नहीं भविष्य भी है’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित कि जायेगी। साथ ही पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती “बाल दिवस” के रूप में मनाई जायेगी। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !