अमेरिका: एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स की सीईओ लिंडा याकारिनो ने पद छोड़ने की घोषणा की है। वह जून 2023 से इस भूमिका में थीं। एक्स पर किए गए एक पोस्ट में याकारिनो ने मस्क को लेकर कहा कि वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा, कंपनी में बदलाव और एक्स को एवरीथिंग ऐप में बदलने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए उनकी बेहद आभारी हैं। मस्क ने फिलहाल याकारिनो के इस्तीफे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
बीबीसी ने एक्स से भी प्रतिक्रिया मांगी है। याकारिनो इससे पहले एनबीसी यूनिवर्सल में विज्ञापन विभाग की प्रमुख थीं। उन्होंने उस समय एक्स (तब ट्विटर) को जॉइन किया था जब वेबसाइट से विज्ञापनदाता हट रहे थे और मस्क बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी कर चुके थे। अपने इस्तीफे की घोषणा में याकारिनो ने लिखा कि उन्होंने दो असाधारण वर्षों के बाद पद छोड़ने का फैसला किया है। उ
न्होंने कहा कि जब एलन मस्क और मैंने पहली बार एक्स को लेकर उनके विजन पर चर्चा की थी, तभी मुझे समझ आ गया था कि यह कंपनी के असाधारण मिशन को आगे बढ़ाने का जिंदगी में एक बार मिलने वाला मौका होगा। याकारिनो के कार्यकाल के दौरान मस्क लगातार विवादों में रहे। हाल ही में मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर हिटलर के पक्ष में बात करने के आरोप लगे हैं। इस पर एक्स एआई ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह ऐसे “अनुचित” पोस्ट हटाने के लिए काम कर रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
