मुंबई: मुंबई में मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर 15 घंटे से अधिक समय बाद बुधवार को लोकल ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गई है। मुंबई में हुई भारी बारिश के बाद रेल पटरियों के जलमग्न होने के कारण शहर की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की सेवाएं ठप हो गई थीं।
अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने के एक दिन बाद बुधवार सुबह मुंबई में लोकल ट्रेन सहित सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो गई। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला के अनुसार, तड़के तीन बजे पटरियों से पानी कम होने के बाद हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से बहाल कर दी गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
