Wednesday , 3 July 2024
Breaking News

लोकसभा चुनाव-2024 : 61 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरूषों से अधिक

जयपुर:- राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत पंजीकृत कुल 2,56,27,971 महिला मतदाताओं में से 1,55,61,285 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। प्रदेश के सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों में 60.72 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है। 8 लोकसभा क्षेत्रों, चूरू, झुंझनूं, सीकर, पाली, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा और राजसमंद, में महिलाओं ने पुरूषों के मुकाबले अधिक मतदान किया है।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में से 61 में महिला मतदाताओं ने पुरूषों से अधिक मतदान किया है। इन क्षेत्रों में महिला और पुरूष मतदाताओं द्वारा किए गए मतदान में 0.06 प्रतिशत से 10.74 प्रतिशत तक का अंतर है। राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में आने वाली भीम विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 10.74 फीसदी का अंतर है।

 

 

Lok Sabha Elections-2024 Voting percentage of women is more than that of men in 61 assembly constituencies.

 

 

 

विधानसभा क्षेत्रवार महिला-पुरूष का मतदान प्रतिशत (अंतर):-

भीम: 62.17 – 51.43 (10.74)

सागवाड़ा: 74.7 – 65.33 (9.37)

आसपुर: 66.97 – 57.99 (8.98)

खैरवाड़ा: 67.55 – 59.97 (7.58)

फतेहपुर: 55.75 – 49.96 (5.79)

गढ़ी: 78.53 – 72.8 (5.73)

दांतारामगढ़: 63.87 – 58.21 (5.66)

ब्यावर: 63.84 – 58.61 (5.23)

मण्डावा: 58.27 – 53.05 (5.22)

लक्ष्मणगढ़: 61.04 – 55.84 (5.2)

सहाड़ा: 58.17 – 52.99 (5.18)

लाडनू: 55.86 – 51.32 (4.54)

धरियावद: 71.63 – 67.13 (4.5)

खण्डेला: 58.05 – 53.59 (4.46)

चौरासी: 73.2 – 68.97 (4.23)

सिरोही: 60.26 – 56.08 (4.18)

मारवाड़ जंक्‍शन: 56.23 – 52.19 (4.04)

बाली: 56.99 – 53.1 (3.89)

रतनगढ़: 61.23 – 57.4 (3.83)

आसींद: 62.22 – 58.41 (3.81)

धोद: 64.47 – 60.81 (3.66)

आहोर: 58.92 – 55.28 (3.64)

कुम्भलगढ़: 56.81 – 53.29 (3.52)

श्रीमाधोपुर: 50.39 – 46.96 (3.43)

डूंगरपुर: 68.74 – 65.44 (3.3)

डिडवाना: 57.61 – 54.34 (3.27)

सलुम्बर: 64.43 – 61.39 (3.04)

कुशलगढ़: 71 – 68.02 (2.98)

पिन्डवाड़ा आबू: 68.75 – 65.77 (2.98)

सुमेरपुर: 56.37 – 53.67 (2.7)

सोजत: 63.05 – 60.59 (2.46)

जैतारण: 56.18 – 53.74 (2.44)

गोगुन्दा: 66.59 – 64.16 (2.43)

नीम का थाना: 51.48 – 49.2 (2.28)

उदयपुरवाटी: 56.86 – 54.61 (2.25)

बागीदौरा: 78.17 – 76.01 (2.16)

विराटनगर: 54.93 – 52.89 (2.04)

सादुलपुर: 66.58 – 64.59 (1.99)

सुजानगढ़: 59.62 – 57.65 (1.97)

खेतड़ी: 49.55 – 47.64 (1.91)

मसुदा: 59.62 – 57.77 (1.85)

नवलगढ़: 52.83 – 51.12 (1.71)

नावां: 59.22 – 57.56 (1.66)

चूरू: 65.64 – 64.04 (1.6)

जालोर: 63.95 – 62.52 (1.43)

शिव: 79.43 – 78.1 (1.33)

माण्डल: 62.54 – 61.21 (1.33)

घाटोल: 82.68 – 81.63 (1.05)

कामां: 63.53 – 62.55 (0.98)

तारानगर: 69.16 – 68.33 (0.83)

रामगढ़: 63.22 – 62.41 (0.81)

झाडोल: 75.45 – 74.68 (0.77)

रेवदर: 66.22 – 65.49 (0.73)

थानागाजी: 52.31 – 51.63 (0.68)

बांसवाड़ा: 77.79 – 77.2 (0.59)

झुंझुनू: 57.97 – 57.43 (0.54)

भीनमाल: 62.58 – 62.21 (0.37)

सुरजगढ़: 51.21 – 50.84 (0.37)

फुलेरा: 59.38 – 59.23 (0.15)

सिवाना: 63.75 – 63.61 (0.14)

नाथद्वारा: 65.28 – 65.22 (0.06)

 

घाटोल में सर्वाधिक मतदान:

गुप्ता ने बताया कि महिलाओं द्वारा बासंवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 75.75 फीसदी मतदान किया गया है। वहीं, विधानसभा क्षेत्रवार देखें तो घाटोल  विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 82.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। साथ ही, महिला मतदाताओं द्वारा बायतू में 82.12 प्रतिशत, शिव में 79.43 प्रतिशत, गढ़ी में 78.53 प्रतिशत और जैसलमेर में 78.21 प्रतिशत मतदान किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

अवैध चराई रोकने के लिए धारा 144 लागू

सवाई माधोपुर:- रणथंभौर बाघ परियोजना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों व इस क्षेत्र के आसपास के …

एनडीए ने स्पीकर पद के लिए ओम बिरला को बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस ने के सुरेश को उतारा मैदान में 

नई दिल्ली:- लोकसभा में स्पीकर पद के लिए एनडीए की तरफ से ओम बिरला को …

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने 17 लोगों को किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर:- चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत 17 लोगों को गिरफ्तार …

कोटा में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने युवती को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौ*त

कोटा में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने युवती को मारी टक्कर, मौके पर …

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार       NDA से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version