Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

बसपा सांसद अफजाल अंसारी की लोकसभा सदस्यता अयोग्य घोषित

बसपा सांसद अफजाल अंसारी को लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। अफजाल अंसारी आपराधिक मामले में दोषी ठहराया गया है। इससे पहले गैंगस्टर मामले में गाजीपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने माफिया मुख्तार अंसारी और उसके बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी को दोषी करार दिया था। बीते शुक्रवार यानी 28 अप्रैल को कोर्ट ने मुख्तार को 10 साल की सजा और पांच लाख रुपये से जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही अफजाल अंसारी को चार साल की सजा सुनाई गई थी। साथ ही उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।

 

वहीं, मुख्तार अंसारी के खिलाफ भाजपा विधायक कृष्णानंद राय और नंदकिशोर गुप्ता रुंगटा की हत्या के मामले में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज था। दोनों भाइयों के खिलाफ मुहम्मदाबाद थाने में 2007 में क्राइम नंबर 1051 और 1052 दर्ज हुआ था। बसपा से गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी को पहली बार किसी मामले में सजा हुई है। गैंगस्टर के मामले में चार साल की सजा होने के बाद अब लोकसभा की सदस्यता जाना तय है। वहीं सजा पूरी होने के बाद 6 सालों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक रहेगी। ऐसे में वर्ष 1985 में शुरू हुआ अफजाल का राजनीतिक करियर 38 साल बाद खत्म होने की कगार पर है। उस वक्त के जाने-माने कम्युनिस्ट नेता सरजू पांडेय ने उन्हें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से मुहम्मदाबाद से टिकट देकर चुनाव लड़वाया था।

 

Lok Sabha membership of BSP MP Afzal Ansari disqualified

 

अफजाल ने अपने पहले ही चुनाव में कांग्रेस के अभय नारायण राय को तीन हजार वोटों से हराया था। ये चुनाव इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कराए गए थे। 1984 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 542 में से 425 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके बाद अफजाल अंसारी 1996 तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के साथ बने रहे। कम्युनिष्ट पार्टी में लंबे सफर के बाद सपा फिर कौमी एकता दल और फिर सपा से होकर अफजाल बसपा में पहुंचे। इस दौरान पांच बार तक वह लोगों की पसंद बनकर विधानसभा में पहुंचते रहे। इसके अलावा वह गाजीपुर से दो बार सांसद भी निर्वाचित हुए। साल 2002 के विधानसभा चुनाव में अफजाल अंसारी हार गए।

 

गाजीपुर संसदीय सीट से सपा ने टिकट दिया। इस चुनाव में अफजाल अंसारी ने बीजेपी के खिलाफ मनोज सिन्हा को हराकर जीत दर्ज की थी। 2009 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन सपा के राधेमोहन सिंह ने हरा दिया। 2014 में फिर से लोस चुनाव में इन्हें हार मिली। इसके बाद वर्ष 2019 में सपा और बसपा के गठबंधन में बसपा के टिकट से चुनाव लड़े और भाजपा के सांसद मनोज सिन्हा को हराकर लोकसभा में पहुंचे। मुख्तार के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 61 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें सबसे अधिक गाजीपुर में 25, मऊ में नौ, वाराणसी और लखनऊ में 8-8 मामले दर्ज हैं। वहीं कई अन्य जगहों पर भी मामले दर्ज हैं। इसमें गाजीपुर में गैंगस्टर के दो मामलों में और लखनऊ में दो मामलों में सजा हो चुकी है। मौजूदा समय में मुख्तार के खिलाफ 20 मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !