Saturday , 7 March 2026
Breaking News

लोकपाल ने सात बीएमडब्ल्यू कारों की खरीद के लिए टेंडर किया जारी

नई दिल्ली: पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने भ्रष्टाचार निरोधक संस्था लोकपाल की सात बीएमडब्ल्यू कार खरीद को लेकर सवाल उठाए हैं। चिदंबरम ने अपने एक्स पर लिखा है कि जब सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों को सामान्य सेडान वाहन उपलब्ध कराए जाते हैं, तो लोकपाल अध्यक्ष और छह सदस्यों को बीएमडब्ल्यू कारों की क्या जरूरत है? सार्वजनिक धन से इतनी महंगी गाड़ियां खरीदने का क्या तुक है? आशा है कि लोकपाल के कम से कम एक या दो सदस्य इन गाड़ियों को स्वीकार करने से इंकार करेंगे।

Lokpal issues tender for purchase of seven BMW cars

नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने एक्स पर लिखा है कि लोकपाल को यह टेंडर रद्द कर देना चाहिए और मेक इन इंडिया इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना चाहिए। लोकपाल ने सात बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज 330एलआई एम स्पोर्ट कारों की खरीद के लिए टेंडर जारी किया है। 16 अक्टूबर को जारी टेंडर में कहा गया है कि ये सभी कारें लॉन्ग व्हीलबेस और सफेद रंग की होंगी। दस्तावेज के अनुसार इसके लिए बोली जमा करने की अंतिम तारीख 6 नवंबर तय की गई है, जबकि टेंडर 7 नवंबर को खोली जाएंगी।

कारों की आपूर्ति दो सप्ताह या सप्लाई ऑर्डर जारी होने के 30 दिन के अंदर करनी होगी। सात सदस्यीय लोकपाल संस्था की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एएम खानविलकर कर रहे हैं। संस्था का काम केंद्र और उससे जुड़ी एजेंसियों में भ्रष्टाचार के मामलों की निगरानी और जांच करना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !