Sunday , 8 March 2026
Breaking News

लोकसभा चुनाव 2024 : राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर होगी कल वोटिंग

जयपुरः- लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का दौर गत बुधवार की शाम को थम गया है। इसके साथ ही चुनावी काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। चुनाव के पहले चरण में राजस्थान की 12 सीटों पर कल मतदान होना है। जिसमें जयपुर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, दौसा, श्रीगंगानगर, भरतपुर,  बीकानेर, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, करौली-धौलपुर और नागौर लोकसभा सीटों पर कल सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। जहां 2 करोड़, 53 लाख, 15 हजार 541 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

 

 

जो 12 महिला, 102 पुरुष समेत 114 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 12 लोकसभा सीटों पर 5061 शहरी, 4692 ग्रामीण मतदान केंद्र है। ऐसे में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रचार बंद होने के 48 घंटे की अवधि के लिए राज्य की सीमाएं सील कर दी गई है। साथ ही कल मतदान दिवस पर 12 संसदीय क्षेत्रों में अवकाश रहेगा।

 

 

 

Lok Sabha Elections 2024: Voting will be held tomorrow on 12 Lok Sabha seats of Rajasthan.

 

 

 

राजस्थान में दो चरण में होगा मतदान:-

राजस्थान लोकसभा सीटों पर प्रदेश में दो चरणों में मतदान होगा। राज्य में 25 सीटों पर चुनावी मुकाबला होगा। राजस्थान में आम चुनाव 2024 के लिए वोटिंग दो चरणों 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को होगी। राजस्थान में पहले चरण में 12 लोकसभा सीटों पर तो वहीं दूसरे चरण में 13 सीटों पर मतदान होगा। पूरे देशभर में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक कुल 7 चरणों में होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !