Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रसोई गैस उपभोक्ताओं को 31 तक करानी होगी ई-केवाईसी

तेल कम्पनियों की ओर से रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अब आधार प्रमाणीकरण यानी ई-केवाईसी अनिवार्य किया गया है। तेल कम्पनियों ने 31 दिसम्बर तक ई-केवाईसी करने का मौखिक टारगेट दिया है। इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम तीनों कम्पनियों का सर्वर अटक-अटक कर चल रहा है। ऐसे में उपभोक्ता और गैस एजेंसी संचालक दोनों परेशान हैं। जानकारों का कहना है कि एक-एक सप्ताह में आधे उपभोक्ताओं की भी ई-केवाईसी नहीं हो पाएगी। हालांकि 31 दिसम्बर के बाद भी किसी उपभोक्ता की सब्सिडी नहीं रुकेगी।

 

सर्वर अटकने से फिंगर व फेस मेचिंग मुश्किल

गैस एजेंसी के कार्यालयों में इन दिनों उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी के लिए भीड़ उमड़ रही है। उपभोक्ता को आधार कार्ड और गैस कनेक्शन कार्ड साथ ले जाना होगा। वहां बायोमेट्रिक आधार पर उनकी केवाईसी की जा रही है। तेल कम्पनियों का सर्वर बार-बार अटकने से उपभोक्ताओं की फिंगर और फेस मैचिंग में परेशानी आ रही है। इससे गैस एजेंसी संचालक और उपभोक्ता दोनों परेशान है।

 

LPG consumers will have to do e-KYC by 31st december

 

उज्ज्वला योजना को प्राथमिकता

गैस एजेंसी संचालक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें गैस सिलेण्डर 500 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है। कोई फर्जी तरीके से सब्सिडी तो नहीं ले रहा, ऐसे में तेल कम्पनियों की प्राथमिकता भी यही है। गैस एजेंसी में भी उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

 

क्यों जरूरी किया ई-केवाईसी

वर्ष 2022 के बाद जारी सभी गैस कनेक्शन का आधार प्रमाणीकरण किया जाता है। इससे पहले रसोई गैस उपभोक्ताओं का आधार प्रमाणीकरण आवश्यक नहीं था। कई लोग दूसरे के नाम का गैस कनेक्शन उपयोग कर रहे हैं। कइयों के नाम दो-तीन कनेक्शन है। ई-केवाईसी से इनका समाधान हो सकेगा।

 

भजनलाल सरकार की घोषणा, पर कैसे जानें

वैसे उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं की प्राथमिकता के साथ ई-केवाईसी की जा रही है। सर्वर अटकने से कुछ परेशानी आ रही है। यदि 31 दिसम्बर तक भी ई-केवाईसी नहीं हो पाती है तो भी किसी की सब्सिडी नहीं रुकेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !