बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी किताब को लेकर मुश्किल में फंस गई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने करीना कपूर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने गत जुलाई 2021 में अपनी किताब “करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबिल: द अल्टीमेट मैनुअल फॉर मॉम्स-टू-बी’ को लॉन्च किया था।

जिसमें गर्भावस्था के दौरान अपने अनुभवों को साझा करने के लिए एक पुस्तक लिखी थी। इस किताब के टाइटल पर जबलपुर के क्रिश्चियन समाजसेवी ने आपत्ति जताई है और हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक याचिकाकर्ता की याचिका पर करीना कपूर खान को नोटिस भेजा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया