सवाई माधोपुर शहर और सवाई माधोपुर वासी मेरी रग-रग में बस्ते हैं : राजेश मीना
हमारी संस्कृति में रिश्तों की गरिमा और भावनाओं की आत्मा है : अर्चना मीना
महाराष्ट्र के मुख्य सचिव बनने के बाद पहली बार सवाई माधोपुर पहुंचे राजेश मीना का ऐतिहासिक नागरिक अभिनंदन
प्रदेश भर से आए लोगों ने गर्मजोशी से किया भव्य स्वागत, बधाई देने वालों का दिन भर लगा रहा तांता
सवाई माधोपुर: महाराष्ट्र के मुख्य सचिव (Chief Secretary of Maharashtra) बनने के बाद पहली बार सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) पहुंचे आईएएस राजेश कुमार मीना (IAS Rajesh Kumar Meena) का उनकी पत्नी अर्चना मीना (Archana Meena) के साथ ऐतिहासिक नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह में जयपुर (Jaipur), दौसा, टोंक, करौली एवं सवाई माधोपुर जिले सहित प्रदेश (Rajasthan) भर से आए हजारों लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत सम्मान किया। बड़ी संख्या में दूर दराज से आए उनके मित्र, रिश्तेदार, सहयोगी, पत्रकार, जनप्रतिनिधि और सरकारी प्रतिनिधियों का मेला सा लग गया। वे सभी उनका स्वागत करने को आतुर नजर आए।
समारोह को संबोधित करते हुए आईएएस राजेश कुमार मीना (CS Rajesh Kumar Meena) ने कहा कि सवाई माधोपुर शहर और सवाई माधोपुर वासी मेरी रग-रग में बस्ते हैं। गत 40 वर्षों की दूरी भी अपने शहर के प्रति मेरे प्रेम को धुंधला नहीं कर पाई। मेरा और मेरे परिवार का निरंतर यहां से जुड़ाव बना रहा है और इस जुड़ाव का श्रेय मैं अपनी पत्नी अर्चना मीना को देता हूँ। उन्होंने कहा कि आप सभी के द्वारा आज दिया गया यह अभूतपूर्व सम्मान मेरे लिए अविस्मरणीय है और मैं सदैव ही इस प्रेम का ऋणी रहूँगा।
इस अवसर पर मुख्य सचिव राजेश कुमार की सासू माँ पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जसकौर मीना (Jaskaur Meena) ने कहा कि इस विशेष दिन की शोभा और आनंद तब कई गुना बढ़ गया जब आप सभी स्वजनों ने दूर-दूर से मेरे एक निमंत्रण पर यहाँ पधार कर उन पर आशीर्वाद और शुभकामनाओं की वर्षा कर अभिनंदन समारोह की शोभा बढ़ाई और परिवार के साथ मिल कर ये हर्ष और आनंद के क्षण हमारे साथ साझा किये। जसकौर मीना ने कहा कि राजेश कुमार की यह उपलब्धि और यहाँ तक की यात्रा एक परिवार या व्यक्ति की नहीं बल्कि एक क्षेत्र और एक समाज के सपनों की यात्रा भी है।
इस दौरान राजेश मीना की पत्नी स्वदेशी जागरण मंच की अखिल भारतीय महिला प्रमुख अर्चना मीना ने सभी उपस्थितजन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा।
आज का दिन मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा।
जब मेरे जीवनसाथी श्री राजेश कुमार मीना जी, महाराष्ट्र शासन के मुख्य सचिव के रूप में अपने गृहनगर सवाई माधोपुर में अपनों के बीच खड़े सबसे स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे, तब मैं हर मुस्कान में अपनापन, हर दृष्टि में आशीर्वाद और… pic.twitter.com/uOgPiSYWbC— Archana Meena (@Archana_Social) July 27, 2025
जब मेरे जीवनसाथी राजेश कुमार मीना अपने गृहनगर सवाईमाधोपुर में अपनों के बीच खड़े सबसे स्नेह,सम्मान और आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे, तब मैं हर मुस्कान में अपनापन, हर दृष्टि में आशीर्वाद और अभिनंदन में हर्ष के प्रत्यक्ष दर्शन कर रही थी।
इस आत्मीय समारोह में गाँव-शहर से पधारे सभी मित्रगण, रिश्तेदार, सहयोगी, साथियों, जनप्रतिनिधियों और सरकारी प्रतिनिधियों का मैं हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करती हूँ। अर्चना ने कहा कि हमारी संस्कृति में रिश्तों की गरिमा और भावनाओं की आत्मा है और आज उसी संस्कृति का जीवंत स्वरूप यहाँ साक्षात देखने को मिला।
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र के मुख्य सचिव बनने के बाद पहली बार राजस्थान आ रहे हैं आईएएस राजेश कुमार मीना
महाराष्ट्र के मुख्य सचिव बनने के बाद पहली बार राजस्थान आ रहे हैं आईएएस राजेश कुमार मीना
यह भी पढ़ें: IAS राजेश कुमार मीना बने महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया




