महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार के एक बयान पर वि*वाद पैदा हो गया है। राज्य के बारामती तहसील में मालेगांव नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रचार करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रहे हैं कि अगर ‘वोटर उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देते हैं तो वो फंड की कोई कमी नहीं होने देंगे।’ गौरतलब है कि वो महाराष्ट्र की बीजेपी-एनसीपी-शिवसेना सरकार में वित्त विभाग संभालते हैं।
अजित पवार के बयान पर राज्य में कांग्रेस ने इसे धम*की बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोंधे ने कहा कि क्या वे यह फंड अपने चाचा के घर से लाए हैं? यह सीधी ध*मकी है कि अगर आप मुझे वोट नहीं देंगे तो मैं फंड नहीं दूंगा। 11 साल में कोई काम नहीं हुआ, इसलिए अब इस तरह की लालच दी जा रही है, लेकिन यह महाराष्ट्र है और अजित शायद भूल गए हैं कि यहां इज्जत चलती है, लालच नहीं।
अजित पवार ने क्या ‘कहा’ था, जिसके बाद हुआ वि*वाद:
वीडियो में अजित पवार कहते दिख रहे हैं कि मालेगांव नगर पंचायत के सभी 18 महायुति उम्मीदवारों को जीत दिलाइए, और मैं आपके हर वादे और हर मांग को पूरा करूंगा, लेकिन अगर आप वोट काटेंगे, तो मैं भी काटूंगा। उन्होंने कहा कि आपके पास वोट हैं और मेरे पास फंड हैं, अब फैसला कीजिए कि आपको क्या करना है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
