महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के स्कूलों में पहली कक्षा से हिंदी भाषा को शामिल करने वाली ‘तीन भाषा’ नीति पर जारी सरकारी आदेश को राज्य मंत्रिमंडल ने रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से डॉ. नरेंद्र जाधव की अध्यक्षता में एक समिति बनाई जाएगी, जो तय करेगी कि ‘तीन भाषा’ नीति किस कक्षा से लागू की जाए।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, समिति ने इस पर अध्ययन कर रिपोर्ट देने के लिए तीन महीने का समय मांगा है। इस फैसले पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह मराठी लोगों की ताकत के सामने सरकार की हार है। घोषणा के तुरंत बाद राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने 5 जुलाई को होने वाला वि*रोध मार्च रद्द कर दिया। हालांकि उद्धव ठाकरे ने कहा कि 5 जुलाई को एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
