Wednesday , 2 October 2024

भाजपा के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा शर्मा ने लिया भाग

भाजपा महिला मोर्चा के उदयपुर में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा आशा शर्मा ने भाग लिया साथ ही भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मुंद्रा के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में संपूर्ण राजस्थान के जिलों की जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि बड़े गर्व की बात है कि उदयपुर के कार्यक्रमों आयोजित प्रदर्शनी में महिला मोर्चा सवाई माधोपुर में आयोजित कार्यक्रमों की तस्वीरें भी लगाई गई।

 

Mahila Morcha District President Asha Sharma participated in the state level training of BJP in udaipur

 

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश महिला मोर्चा वानीथि श्रीनिवासन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा अलका मुंद्रा, महिला मोर्चा राष्ट्रीय प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, राजसमंद सांसद दीया कुमारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पूजा कपिल मिश्रा, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन की रीति नीति एवं आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष वानीथी ने भाजपा महिला मोर्चा कार्यक्रमों को सराहा एवं बताया कि किस तरह हमारे व्यक्तित्व विकास की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Three fast food restaurants sealed in sawai madhopur

तीन फास्टफूड रेस्टोरेंट सील

सवाई माधोपुर: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा दल ने आज मंगलवार को गंगापुर …

Centenary voters honored on International Day of Older Persons in sawai madhopur

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस पर शतायु मतदाताओं का किया सम्मान

सवाई माधोपुर: अन्तर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस पर आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव …

State level sports competition marred by chaos in sawai madhopur

राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता चढ़ी अव्यवस्थाओं की भेंट

सवाई माधोपुर (राजेश शर्मा) : जिला मुख्यालय पर आयोजित 7 दिवसीय राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग …

Changing weather, increasing diseases, take protection like this in Rajasthan

बदलता मौसम, बढ़ती बीमारियां, ऐसे करें बचाव

जयपुर: बदलते मौसम के कारण बढ़ती मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार गंभीर …

Malarna Dugar sawai madhopur police news 01 oct 2024.

गंभीर मारपीट का आरोपी पुलिस के शिकंजे में

गंभीर मा*रपीट का आरोपी पुलिस के शिकंजे में         सवाई माधोपुर: मलारना …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !