जोधपुर: जोधपुर में मूंगफली से भरे एक ट्रक को ट्रेलर ने टक्कर मा*र दी। टक्कर के बाद ट्रेलर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया। कुछ ही मिनटों में दोनों वाहनों में आग लग गई। ट्रक में मूंगफली होने के कारण आग तेजी से फैल गई। हाद*से में ट्रक ड्राइवर जिं*दा जल गया। ट्रक के नंबर प्लेट, ड्राइवर का लाइसेंस जलने से उसकी पहचान भी नहीं हो सकी है। यह हा*दसा रविवार रात करीब 9:45 बजे भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर रतन नगर और चंडालिया के बीच हुआ है।
हा*दसे के बाद करीब दो घंटे तक 5 किलोमीटर लंबा जाम रहा। जानकारी के अनुसार हाद*से के करीब एक घंटे बाद ओसियां से एकमात्र फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन उसमें भी आधा ही पानी था, जिसके कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने अपने ट्यूबवेल से ट्रैक्टरों के जरिए पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की। NHAI की ओर से इस हाईवे पर फायर फाइटिंग जैसी कोई व्यवस्था नहीं है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए, लेकिन प्रशासनिक मशीनरी मौके पर देर से पहुंची। घटना के बाद ओसियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके कारण दोनों ओर करीब 5-5 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। देर रात तक सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंसी रहीं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
