जयपुर: जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर जिला रसद कार्यालय, जयपुर प्रथम ने ऑपरेशन प्रवर्तन के तहत अ*वैध गैस रिफलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को जयपुर शहर के रिहायशी इलाके में अ*वैध गैस रिफलिंग एवं वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के अनाधिकृत भण्डारण पर महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम प्रियव्रत सिंह चारण ने विशेष सतर्कता दल गठित कर सुखदेवपुरा नाटाणीवाला, 12 मील, श्रीराम की नांगल, सांगानेर में दबिश दी।
इस कार्रवाई के दौरान लगभग 740 वाणिज्यिक गैस सिलेंडर सघन आवासीय क्षेत्र में अ*वैध रूप से भंडारित पाए गए, जिनमें कई सिलेंडर वाहनों एवं घरातल पर खुले रूप में रखे हुए थे। परिसर से अ*वैध रिफलिंग में प्रयुक्त उपकरण, जैसे 02 इलेक्ट्रॉनिक कांटे, 05 गैस भट्टियाँ, 05 भगौने, गैस ट्रांसफर नलिकाएँ, रेगुलेटर, भारी मात्रा में सील एवं कैप आदि भी बरामद किए गए है। जिन्हें पशु चारे के बीच छिपा रखा गया था। एक नकारा वाहन एवं बिना नामांकित पिकअप वाहन भी अ*वैध संचालन में प्रयुक्त पाए गए।
मौके से 3 व्यक्तियों को गिर*फ्तार किया गया। पूछताछ में बताया कि सिलेंडर अनिका गैस एजेंसी मुहाना एवं ब्रिलियंट गैस एजेंसी बगरू से संबंधित हैं। परिसर से अ*वैध रसीद बुक भी जब्त की गई है। दोनों एजेंसियों की संलिप्तता की जांच हेतु दो जांच दल गठित किए गए हैं, जिन्हें 48 घंटों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
दोषियों के विरुद्ध द्रवित पेट्रोलियम गैस (रेग्युलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन) आदेश 2000 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही आगे की जांच हेतु एक आरोपी का मोबाइल फोन भी जप्त किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अ*वैध रिफलिंग केंद्र शहर में गंभीर दुर्घटना की संभावना बढ़ाते हैं, इसलिए इन पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Tags Commercial Cylinders Commercial Gas Cylinders Gas Cylinder Gas refilling Hindi News India India News Jaipur Jaipur News Latest News Latest News Updates Latest Updates Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा
जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …
5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा
जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
