Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अफ्रीकी महिलाओं के पास मिली 37 किलो एमडीएमए ड्र*ग, जांच शुरू

मैंगलुरु: मैंगलुरु पुलिस ने बेंगलुरु से दो अफ्रीकन महिलाओं को 37 किलो एमडीएमए ड्र*ग के साथ गिर*फ्तार किया गया है। इस ड्र*ग की कीमत 75 करोड़ रुपए के आस पास बताई जा रही है। इस मामले में मैंगलुरु पुलिस दो बिंदुओं पर जांच कर रही है। पहला ये कि ये महिलाएं एक ट्रॉली बैग के जरिए यह ड्र*ग दिल्ली एयरपोर्ट से बेंगलुरु एयरपोर्ट तक कैसे लेकर आ गईं? और दूसरा ये कि दोनों महिलाओं ने पिछले एक साल में 60 बार इस काम को कैसे अंजाम दिया?

Mangaluru Police Action on African women

मैंगलुरु के पुलिस कमिश्नर अनुपम अग्रवाल ने इस मामले में बीबीसी हिंदी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं ने ड्र*ग पैकेट्स ट्रॉली बैग्स में रखे हुए थे। हमारी टीम के सदस्य यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि वो दिल्ली एयरपोर्ट पर यह काम कई बार करने में सफल कैसे हुई। इन महिलाओं ने पिछले एक साल में 37 बार दिल्ली से बेंगलुरु के लिए और 22 बार दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। दक्षिण अफ्रीका के एग्बोविले की रहने वाली 31 वर्षीय बांबा फ़ेंटा नई दिल्ली के विपिन गार्डन इलाके में रहती हैं।

वो साल 2016 से भारत में अ*वैध रूप से रह रही हैं। जबकि उनकी सहयोगी ओलिजो इवांस नई दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में रहती हैं। ओलिजो दक्षिण अफ्रीका में प्रिटोरिया की रहने वाली हैं। यह 2020 से भारत में अ*वैध रूप से रह रही हैं। ये दोनों महिलाएं नकली पासपोर्ट और वीजा के जरिए यात्रा कर रही थीं।

पुलिस कमिश्नर अग्रवाल ने कहा कि ये दोनों महिलाएं छोटे पैकेट्स में एमडीएमए को पैक करके ड्र*ग्स बेचने वालों को देती थीं। उसके बाद होटल में आराम करती थीं। शाम की फ्लाइट से दिल्ली लौट आती थीं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये दोनों एक ड्र*ग कार्टल का हिस्सा हैं, जो एनसीआर के किसी इलाके से संचालित हो रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !