Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद विधानसभा सत्र स्थगित

मणिपुर: मणिपुर विधानसभा का सातवां सत्र आज सोमवार, 10 फरवरी से शुरू होना था, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने मणिपुर में बीजेपी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की योजना बनाई थी। रविवार देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि असेंबली के सत्र को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है।

Manipur Assembly session adjourned after resignation of CM N Biren Singh

इस नोटिस में कहा गया है कि भारत के संविधान के आर्टिकल 174 के क्लॉज (1) के अनुसार, मणिपुर का राज्यपाल होने के नाते मैं अजय कुमार भल्ला यह आदेश देता हूं कि 12वीं मणिपुर विधानसभा का सातवां सत्र, जो 10 फरवरी से शुरू होना था, उसको तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है।

Manipur Assembly session adjourned after resignation of CM N Biren Singh

इससे पहले, रविवार शाम को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात बीरेन सिंह के एक निजी सहायक दीपक शिजागुरुमयुम ने बीबीसी से इस बात की पुष्टि की थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !