नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शुक्रवार को दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) के ऑफिस पहुंचे है। एसीबी ने दिल्ली क्लासरूम निर्माण से जुड़े कथित घो*टाले की जांच के लिए सिसोदिया को समन भेजा था। एसीबी ऑफिस पहुंचने से पहले सिसोदिया ने मीडिया से बातचीत में इस पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताया था।
भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में शानदार स्कूल बने, ये सारा देश जानता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राजनीति से प्रेरित होकर, अपनी एजेंसियों का दुरुपयोग करके एफआईआर कराई है। सिसोदिया ने कहा कि आज मुझे एसीबी ने बुलाया है। मैं एसीबी के सामने सारी बातें रखूंगा। इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।
सिसोदिया के समन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अभी तो सबकी पेशी होगी। केजरीवाल को भी पंजाब से यहां पड़ेगा। जो कर्म किया है, उसको भुगतना पड़ेगा। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने भी हाल ही में एसीबी की एफआईआर का संज्ञान लेते हुए प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत एक आप*राधिक मामला दर्ज किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
