Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

मानटाउन थाना पुलिस ने गैंगरेप के एक आरोपी को किया गिरफ्तार एवं 2 आरोपियों का इलाज जारी

मानटाउन थाना पुलिस ने गैंगरेप के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विनोद मीना पुत्र बाबूलाल, प्रेमराज पुत्र सीताराम एवं अरविन्द पुत्र धनपाल को गिरफ्तार किया है। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि गत दिनांक 13 अगस्त 2023 को एक रिपोर्ट 19 वर्षीय पीड़िता ने एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि वह प्रतापगढ़ की रहने वाली है तथा सवाई माधोपुर स्थित एक प्राईवेट कॉलेज में अध्यनरत है और किराये पर कमरा लेकर रहती है। गत दिनांक 13 सितंबर 2023 समय दोपहर 3 बजे करीब उसे विनोद मीना पुत्र बाबूलाल निवासी बसोव कलां ने फोन करके गणेश नगर मोड़ पर बुलाया। विनोद को वह पूर्व से 7-8 महिने से जानती थी, इसलिए उसके बुलाने पर वह गणेश नगर मोड़ पर चली गयी, जहां पर उसे विनोद और उसका दोस्त प्रेमराज गुर्जर मोटर साइकिल लेकर मिले।

 

 

वहां पर उससे विनोद ने कहा कि तुम्हारे साथ मेरे दोस्त अरविन्द के कमरे तक चल। तुझसे कोई बात करनी है। फिर वो दोनों उसे गणेश नगर में ही उनके दोस्त अरविन्द मीना के कमरे पर ले गये। फिर वहां पर उनका दोस्त अरविन्द नाम का कमरे पर मिला। वहां ले जाने के बाद विनोद ने प्रेमराज और अरविन्द को बाहर भेज दिया तथा कमरे के गेट बन्द करके उसके साथ मना करने पर भी विनोद ने जबरदस्ती गलत काम किया। गलत काम करने के बाद विनोद मीना ने फोन करके प्रेमराज व अरविन्द को बुला लिया, जो करीब 20-25 मिनट बाद कमरे पर आ गये। फिर विनोद व अरविन्द दोनों प्रेमराज को कमरे पर छोड़कर मोटर साइकिल से चले गये। जो प्रेमराज से कह गये कि इसे कमरे पर छोड़ देना लेकिन उनके जाते ही प्रेमराज गुर्जर ने उसे जबरदस्ती कमरे में बन्द कर दिया तथा खुद भी अन्दर घुस गया जिसने कमरे के गेट बन्द कर उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया।

 

Mantown police station arrested one accused of gang rape

 

प्रेमराज ने मोबाइल से उसका जबरदस्ती वीडियो भी बनाया तथा किसी को बताने पर प्रेमराज ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी तथा उसके बाद पीड़िता ने मकान मालिक की पत्नि को आकर घटना के बारे में बताया एवं थाने पर आकर रिपोर्ट दी। इसके बाद मानटाउन थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया एवं मामले की जांच शुरू की गई। अनुसंधान उपाधीक्षक एससी/एसटी सैल सवाई मााधोपुर राजेन्द्र सिंह रावत द्वारा शुरू किया गया। अनुसंधान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर दीपक खण्डेलवाल तथा उपाधीक्षक पुलिस एससी/एसटी सैल सवाई माधोपुर राजेन्द्र सिंह रावत के सुपरविजन में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मानटाउन थानाधिकारी राधारमण गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

 

 

टीम द्वारा दिनांक 14 सितंबर की सायं को सूचना के आधार पर प्रकरण में वांछित आरोपियों के गणेश नगर स्थित आरोपी अरविन्द मीना के किराये के कमरे पर मौजूद होने की सूचना मिलने पर दबिश दी गई। जिस पर दबिश के दौरान तीनों आरोपी बावर्दी पुलिस को देखकर मकान की छत से कूदकर भागने की कोशिश करने लगे। जिस पर दो मुख्य आरोपी विनोद मीना पुत्र बाबूलाल निवासी बसोकलां कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर एवं प्रेमराज पुत्र सीताराम निवासी बम्बोरी जिला सवाई माधोपुर के चोटग्रस्त होने पर इलाज हेतु सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर में पुलिस निगरानी में भर्ती करवाया गया, जिनका इलाज जारी है। प्रकरण में दस्तायब किये गये तीसरे आरोपी अरविन्द पुत्र धनपाल निवासी आनन्दपुरी आनन्दपुरी जिला बांसवाडा को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !