Saturday , 7 March 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण के अनेकों निर्णय और कार्य किए गए – दिया कुमारी

उप मुख्यमंत्री ने कहा महिलाएं राष्ट्र के विकास के लिए बराबरी से कर रही योगदान
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के विशिष्ट आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल जयपुर शहर की ओर से आज शुक्रवार 8 मार्च को मालवीय नगर स्थित अणुविभा केंद्र पर एंपावरमेंट वूमेनहुड  कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी का सम्मान करना हमारे देश की सदियों पुरानी परंपरा है। देश का विकास महिलाओं के विकास के बिना संभव नहीं है। राष्ट्र निर्माण में महिलाएं पुरुषों के समान बराबरी से कंधे से कंधा मिलाकर अपना महत्वपूर्ण और समुचित योगदान दे रही हैं।
उप मुख्यमंत्री ने अपने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के विकास के अनेकों निर्णय लिए गए हैं। महिलाओं की प्रगति में सहयोगी योजनाएं व कार्यक्रम चलाए गए हैं। उन्होंने शासन गौरव कनक श्री साध्वी जी का अभिनंदन किया और आशीर्वाद भी लिया। शासन गौरव कनक साध्वी ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि यह गौरव का विषय है कि दिया कुमारी जैसी महत्वपूर्ण महिला उप मुख्यमंत्री के रूप में राजस्थान राज्य की सेवा समर्पित भाव से कर रही हैं। इससे प्रदेश निश्चित रूप से प्रगति की ओर अग्रसर होगा। साध्वी जी ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि महिलाओं की लीडरशिप जहां होती है वह सफल होती है। महिलाओं की लीडरशिप में कहीं कोई संदेह की गुंजाईश नहीं है।
Many decisions and works for women empowerment were taken under the leadership of Prime Minister Modi – Diya Kumari
उन्होंने कहा कि तेरापंथ महिला मंडल की ओर से राष्ट्र जागरण का कार्य किया जा रहा है। तेरापंथ महिला मंडल की महिलाएं राष्ट्र सेवा का कार्य कर रही है। यह भी एक गौरव की बात है कि भारत देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी एक महिला है। महिलाएं हर क्षेत्र में विकास की वाहक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के निर्देशन में संसार का संचालन हो रहा है। महिलाएं अपनी अगली पीढ़ी को शिक्षित और दीक्षित कर राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्य करें। कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा ने कहा कि तेरापंथ महिला मंडल की ओर से स्वच्छ भारत का निर्माण और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्लास्टिक रीसायकल मशीनों का वितरण किया जा रहा है।
साथ ही महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सिलाई मशीन और आटा चक्की और इसी तरह के उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ट्रस्टी विमला दुग्गड़, पूर्व अध्यक्ष पुष्पा बैद, सदस्य नीलिमा बैद, तेरापंथ महिला मंडल जयपुर की अध्यक्ष नीरू मेहता, मंत्री नीलिमा बैद तथा तेरापंथ महिला मंडल की महिला सदस्य उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई जिसमें महिलाओं ने महिला जागृति और  प्रेरणा के गीत गाए। इसके साथ ही महिला सशक्तीकरण की एक नाटिका भी प्रस्तुत की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !