Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

साप्ताहिक लाॅकडाउन के दौरान जिलेभर में बंद रहे बाजार

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये जिला कलेक्टर द्वारा सम्पूर्ण जिले में घोषित साप्ताहिक लाॅकडाउन के तहत रविवार 9 अगस्त को जिले भर में बाजार बंद रहे। इस दौरान चारों और सड़कें सूनी नजर आयी।
सरकारी सूत्रों के अनुसार साप्ताहिक लाॅकडाउन की पूर्ण सफलता के लिये जिला कलेक्टर ने जिले के आमजन, श्रमिक, व्यापारियों की प्रशंसा की है। जिला कलेक्टर ने रविवार को पुलिस अधीक्षक के साथ जिला मुख्यालय के मुख्य बाजारों और गलियों का दौरा कर लाॅकडाउन पालना की समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने बजरिया, पुराना शहर, बरवाड़ा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, आलनपुर आदि जगहों पर पहुंच कर हालात देखे। इस दौरान मेडिकल की दुकानों और पेट्रोल पम्पों को छोड़कर कम्पलीट लाॅकडाउन मिला। ये सेवायें लाॅकडाउन से मुक्त घोषित की गयी हैं। शहर की सड़कों पर वाहन भी बहुत कम चले।

Markets were closed in Sawai Madhopur during the weekly lockdown
जिला कलेक्टर ने आमजन के जीवन की रक्षा के लिये रविवार का साप्ताहिक लाॅकडाउन लगाया और अन्य दिनों में बाजार खुलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया है। उन्होने कहा कि मास्क लगाना, बार-बार साबुन या सैनिटाइजर से हाथ धोना, सार्वजनिक स्थान पर न थूकना, बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलना, बीमारी के लक्षण मिलते ही चिकित्सक को दिखाना जैसी आवश्यक बातों पर अमल करके ही हम कोरोना का संक्रमण रोक सकते हैं।
जिला कलेक्टर और एसपी ने होम क्वारेंटाइन लोगों के आवास जाकर भी व्यवस्थायें देखी जहाॅं सभी व्यवस्थायें केन्द्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप मिली। इस अवसर पर एसडीएम कपिल शर्मा, पुलिस सीओ भी मौजूद रहे।
जिला मुख्यालय के साथ ही गंगापुर सिटी, बौंली, बामनवास, खण्डार, चौथ का बरवाड़ा, शिवाड़ सहित सभी उपखण्ड मुख्यालयों, कस्बों में साप्ताहिक लाॅकडाउन का असर दिखाई दिया।
रविवार को लाॅकडाउन का असर मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के कस्बों में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। मलारना डूंगर, मलारना चौड़, भाडोती, खिरनी सहित सभी कस्बों के बाजार दिनभर बंद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !