Thursday , 23 April 2026
Breaking News

रेलवे कर्मचारी संघ ने किया विरोध प्रदर्शन | रेलवे निजीकरण का किया विरोध

AIRF और डब्ल्यूसीआरईयू के आह्वान पर सवाई माधोपुर ब्रांच ने निजीकरण के विरोध में सर्कुलेटिंग एरिया में आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें भारी संख्या में रेलवे के कर्मचारी उपस्थित रहे। मण्डल अध्यक्ष कामरेड लोकेन्द्र मीना ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा निजीकरण का असर रेल कर्मचारियों से ज्यादा भारत की जनता पर पड़ेगा तथा इसे जनता विरोधी बताया। शाखा अध्यक्ष कामरेड जनाबुद्दीन ने एनपीएस के दुष्परिणाम बताते हुए कहा कि आज वर्तमान में जो कर्मचारी एनपीएस के तहत रिटायर हो रहे हैं उन्हें पेंशन के रूप में मात्र एक हजार से पन्द्रह सो रुपए ही मिल रहे हैं। इतनी महंगाई में लोगों को घर चलाना संभव नहीं है।

Railway employees union protests Opposed railway privatization

सवाई माधोपुर शाखा के कोषाध्यक्ष कामरेड शंकर लाल मीना ने कहा कि वर्तमान समय में रेल आंदोलन को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है एवं सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को समझाना होगा कि निजीकरण के क्या दुष्परिणाम है। शाखा की संगठन सचिव कॉमरेड रूमा नाज़ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लॉकडाउन की आड़ में रेल सहित सभी विभागों का धीरे-धीरे निजीकरण करके रेल कर्मचारी व आम जनता का मानसिक, शारीरिक , आर्थिक व सामाजिक शोषण कर रही है। इससे हमारी आने वाली नस्लों का भविष्य खतरे में है और सरकार की यह मनमानी हरगिज़ नहीं चलेगी। कामरेड रामचरण मीना ने विरोध प्रदर्शन में उपस्थित सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। सभा में उपस्थित कामरेड शिव लाल मीना, आशाराम मीना, रब्बानी खान, रईस खान, राजेश कुमार मीना, गौरी शंकर शर्मा, रामरेश मीना, हनुमान मीना, टीकाराम मीना, सेतबन्धु जाट, अजय सैन, मुफीद खान, धीरेन्द्र मिश्रा, प्रदीप त्रिपाठी, आरिफ खान आदि बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित थे। धर्मेन्द्र शर्मा प्रवक्ता वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियनण् शाखा सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !