Friday , 17 July 2026
Breaking News

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात प्रभारी उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हा । आरोपी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी और रेत के परिवहन पर कार्रवाई नहीं करने तथा वाहन का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी के अनुसार परिवादी ने 25 मई को शिकायत दर्ज कराई थी।

 

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

 

 

शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर 27 हजार रुपये वसूल किए थे और बाद में वाहन को बिना रोक-टोक चलाने देने के लिए 10 हजार रुपये प्रतिमाह की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। बारां एसीबी टीम ने रविवार को आरोपी उप निरीक्षक को परिवादी से 7 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Major government decision Tax hiked on diesel and ATF will it impact the common man Vikalp Times

सरकार का बड़ा फैसला: डीजल-ATF पर टैक्स बढ़ा, आम लोगों पर पड़ेगा असर या नहीं?

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने देश में ईंधन (Fuel) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित …

A new revolution in knee replacement, Robotic surgery launched at Sevika Hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

घुटना प्रत्यारोपण में नई क्रांति, सेविका हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत

सवाई माधोपुर: चिकित्सा (Medical) क्षेत्र में तकनीकी विकास (Technological development) की दिशा में एक महत्वपूर्ण …

Sawai Madhopur native brings honor to the district Dr. Narendra Vaishnav becomes Scientist-C at CSIR-NIIST Vikalp Times

सवाई माधोपुर के बेटे ने बढ़ाया जिले का मान, CSIR-NIIST में Scientist-C बने डॉ. नरेंद्र वैष्णव

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के महावीर नगर निवासी एवं मूल रूप से गोठड़ा गांव …

Delhi High Court takes a stern view of Sonam Wangchuk's hunger strike seeks response from the government Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के …

गंगापुर सिटी: चर्चित ह_त्याकांड का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की सदर गंगापुर सिटी पुलिस (Gangapur City …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !