Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के प्रकोप को देखते हुए पशुपालन विभाग (Animal Husbandry)ने गौवंश के संरक्षण और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है। संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने गौशाला संचालकों से गौवंश को हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) और सन स्ट्रोक (Sun Stroke) से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

 

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

 

एडवाइजरी के अनुसार गौवंश के लिए 24 घंटे स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। गौशालाओं में पर्याप्त छाया की व्यवस्था हो तथा शेड को गर्म हवाओं से बचाने के लिए तिरपाल, टाट या बोरों से ढका जाए। वातावरण को ठंडा बनाए रखने के लिए समय-समय पर पानी का छिड़काव करने और संभव हो तो पंखे एवं कूलर का उपयोग करने की सलाह दी गई है।पशुपालन विभाग ने गौवंश के लिए पर्याप्त चारा, भूसा, पानी और संतुलित आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 

 

आहार में अजोला घास, गेहूं का चोकर और जौ शामिल करने की भी सलाह दी गई है। वहीं बीमार एवं अशक्त पशुओं के उपचार की समुचित व्यवस्था पशु चिकित्सकों की देखरेख में करने को कहा गया है। विभाग ने गौशालाओं में नियमित साफ-सफाई, गोबर और गंदे पानी के उचित निस्तारण तथा मक्खी-मच्छरों की रोकथाम के लिए कीटनाशक छिड़काव करने पर भी जोर दिया है। साथ ही मृत गौवंश के शवों का वैज्ञानिक एवं सम्मानजनक तरीके से शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संक्रमण और बीमारियों का खतरा न बढ़े।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !